Monday, February 16

All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड (Real Madrid) जिसे लॉस ब्लैंकोस (Los Blancos) भी कहा जाता है, ने पिछले सीजन (2023-24) ला लीगा और यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब के साथ-साथ स्पेनिश सुपर कप भी जीता था। अब उन्होंने आगामी 2024-25 अभियान के लिए तैयार होने के लिए अपनी प्री-सीजन तैयारियों के साथ-साथ अपनी ट्रांसफर मार्केट में अपनी एक्टिविटी भी शुरू कर दी है।

अपनी सभी शानदार सफलताओं के बावजूद, क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ (Florentino Pérez) के नेतृत्व में मैड्रिड के शीर्ष अधिकारी इस गर्मी में होने वाले ट्रांसफर में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। क्योंकि वह किसी भी हाल में अपने पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराना चाहते हैं।

All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season - Kylian Mbappe
Kylian Mbappe (All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season)

रियल मैड्रिड ने ट्रांसफर मार्केट में अपने गर्मियों की शुरुआत सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे (Kylian Mbappe) के साथ की, जिन्होंने पेरिस सेंट-जर्मेन में कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद फ्री ट्रांसफर पर साइन किया। पीएसजी के लिए अपने विदाई अभियान में, 25 वर्षीय फॉरवर्ड ने 48 मैचों में 44 गोल और 10 असिस्ट दर्ज किए थे, जिससे पीएसजी को लीग 1 खिताब और कूप डी फ्रांस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली।

शानदार प्रदर्शन के चलते, एमबाप्पे (Kylian Mbappe) को अपने करियर में रिकॉर्ड पाँचवीं बार लीग 1 प्लेयर ऑफ़ द सीज़न भी चुना गया। यूरो 2024 के दौरान, किलियन एमबाप्पे ने फ्रांस को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँचाया।

All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season
Endrick Felipe Moreira de Sousa (All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season)

इसके अलावा, रियल मैड्रिड (Real Madrid) ने ब्राजील के वंडरकिड एंड्रिक (Endrick) के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जो पाल्मेरास से क्लब में शामिल हुए हैं। पिछले सीजन, 18 वर्षीय फॉरवर्ड ने सभी प्रतियोगिताओं में ब्राजील की ओर से 22 बार भाग लिया, जिसमें उन्होंने 4 गोल और 2 असिस्ट दर्ज थे। उन्हें मैनेजर डोरिवल जूनियर ने कोपा अमेरिका 2024 में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बुलाया था।

रियल मैड्रिड (Real Madrid) में पहले से ही कई सुपरस्टार खिलाड़ी भरे हुए हैं और अब कुछ बेहतरीन खिलाडियों के जुड़ने से यह टीम और भी ज्यादा घातक हो गई है। हालाँकि, इस सीजन मैड्रिड में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। पूर्व कप्तान नाचो फर्नांडीज ने 18 साल बिताने के बाद इस साल क्लब को अलविदा कहा।

इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद, 34 वर्षीय डिफेंडर ने सऊदी प्रो लीग की टीम अल-कदसिया के साथ फ्री ट्रांसफर पर साइन किया। इसके अलावा, लुका मोड्रिक को 2025 तक अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के बाद क्लब का नया कप्तान बनाया गया है। हलांक, क्लब के लिए सबसे बड़ा ट्रांसफर दिग्गज मिडफील्डर टोनी क्रूस (Toni Kroos) का था, जिन्होंने 34 वर्ष की उम्र में फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।

Toni Kroos All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season
Toni Kroos (All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season)

2024-25 सीजन के लिए रियल मैड्रिड द्वारा किए गए सभी ट्रांसफर | All Transfers Of Real Madrid For 2024-25 Season

रियल मैड्रिड की नई साइनिंग:

खिलाड़ी क्लब छोड़ा ट्रांसफर फीस
किलियन एमबाप्पे पेरिस सेंट जर्मेन फ्री एजेंट
एंड्रिक पाल्मेराज़ €47.50 मिलियन
जोसेलु आरसीडी एस्पेनयोल €1.50 मिलियन

रियल मैड्रिड से ट्रांसफर हुए खिलाड़ी:

खिलाड़ी क्लब में शामिल हुए ट्रांसफर फीस
राफा मारिन एसएससी नापोली €12 मिलियन
जोसेलु अल-ग़राफ़ा €1.50 मिलियन
नाचो फर्नांडीज अल-क़दसिया फ्री एजेंट
टोनी क्रूस संन्यास
केपा अरिज़ाबलागा चेल्सी लोन समाप्त
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version