Monday, February 16

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की महिला शूटर मनु भाकर अब तक दो मेडल जीत चुकी है। इसके साथ ही वह शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला होने के बाद उनको अब व्यापार क्षेत्र की तरफ से भी बधाई मिल रही है। किसी न किसी ब्रांड में कोई मशहूर चेहरा तो होता ही है। तब उस चेहरे को ब्रांड के साथ प्रदर्शित करने के लिए पैसे दिए जाते हैं। वहीं क्रिकेटर और एथलीट को कोई न कोई ब्रांड स्पॉन्सर करती है। इसके बाद फिर अपने ब्रांड के साथ उन्हें दिखाती है।

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 इस समय पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला शूटर मनु भाकर की काफी चर्चा चल रही है। इसकी वजह है उन्होंने अपने देश भारत को अभी तक इस पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक दिला दिए है। इसी के साथ अब मनु भाकर ने शूटिंग में भारत को ओलंपिक मेडल दिलाकर 12 साल के सूखे को भी समाप्त कर दिया है। अब खबर आई है कि मनु भाकर की जीत के बाद कई ब्रांड्स उनको बिना स्पॉन्सर किए ही अपने साथ जोड़ रहे हैं।

Paris Olympics 2024 बिना पूछे, कई ब्रांड ने मनु को किया शामिल :-

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब एथलीट मनु भाकर के व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन के लिए उनकी टीम उन ब्रांडों को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है। इसमें भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल उनको स्पोंसर किए बिना किसी भी तरह की मार्केटिंग और विज्ञापनों में किया गया है।

Paris Olympics 2024 ना स्पॉन्सर किया, ना ही कोई एग्रीमेंट :-

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार ओलंपिक में जीत के बाद ही जाज फूड्स, कपीफिट, एलआईसी, फिटजी, बीएससी इंटीरियर्स, ओकवुड इंटरनेशनल स्कूल और किनेटो सहित कई ऐसे ब्रांड थे। जो मनु भाकर की जीत पर उनको बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर आगे आए है। लेकिन अभी तक इन सभी कंपनियों ने न तो कभी उनको स्पॉन्सर किया है ना किसी भी तरह से उनके साथ कभी जुड़े हैं। मनु भाकर ने 28 जून को पेरिस ओलंपिक में शूटिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

Paris Olympics 2024 टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी हुई थी कार्रवाई :-

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 इससे पहले भी एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऐसे कई ब्रांडों को बाहर कर दिया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी एडवरटाइजिंग काउंसिल ने भी इस बात पर जोर दिया था कि कैसे बिना अनुमति के एथलीटों की जीत पर पैसा खर्च करने वाले ब्रांड इस कोड का उल्लंघन करते हैं।

Paris Olympics 2024 क्या है एडवरटाइजिंग का नियम :-

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 ASCI कोड के अनुसार, “जब विज्ञापनों में किसी व्यक्ति, फर्म या संस्थान की अनुमति के बिना, ऐसे व्यक्ति का कोई संदर्भ नहीं होना चाहिए, जो विज्ञापित प्रोडक्ट पर अनुचित लाभ प्रदान करता है या व्यक्ति, फर्म या संस्थान को इसमें शामिल करता है। अगर यदि कभी जरुरत पड़ती है तो ASCI द्वारा, तो एडवरटाइजर और विज्ञापन एजेंसी को उस व्यक्ति, फर्म या संस्थान से स्पष्ट अनुमति लेनी होगी, जिसका संदर्भ विज्ञापन में दिया गया होगा।

Paris Olympics 2024 पीवी सिंधु भी 20 बड़े ब्रांड पर कर चुकी हैं मुकदमा :-

Paris Olympics 2024 इससे पहले साल 2021 में भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी अपनी एजेंसी के साथ मिलकर ऐसे 20 ब्रांड के खिलाफ कोर्ट गईं थीं। जिन्होंने उनकी सहमति या उचित अनुमति के बिना, तत्काल मार्केटिंग के लिए उनकी छवि और नाम का उपयोग किया था।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 उस समय सिंधु की एजेंसी ने इसके लिए 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। उस समय इस 20 ब्रांडों में पर्फ़ेटी वैन मेले, पान बहार, यूरेका फोर्ब्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, वोडाफोन आइडिया, एमजी मोटर, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक सहित कई अन्य शामिल थे। हम आपको बताते है कि अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में भी बड़ी संख्या में कई मशहूर हस्तियों ने ऐसे मामलों में मुकदमेबाजी की है।

ये भी पढ़ें: भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पहुंचे पेरिस, दूसरे गोल्ड मेडल पर है नजरें

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version