Top 10 Best Moments in Cricket History
दुनिया के कई सारे देशों में क्रिकेट काफी चर्चित है और चर्चित क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है। इस खेल ने फैंस को कई ऐसे पल दी हैं जो हमेशा ही ज़ेहन में बने रहते हैं। कपिल देव के वर्ल्ड कप 1983 ट्रॉफी उठाना, युवराज के 6 छक्के, ऑस्ट्रेलिया का लगातार 3 बार वर्ल्ड कप जीतना, इत्यादि क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक है।
हालाँकि, इस खेल ने हर खेल की तरह फैंस का दिल भी तोड़ा है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की हार ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने ट्रॉफी जीतकर पूरे भारतीयों के लिए उस पल को यादगार बना दिया। इसीलिए, यहाँ हम आपको क्रिकेट इतिहास के उन टॉप 10 यादगार पलों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं।
क्रिकेट इतिहास के टॉप 10 यादगार पल | Top 10 Best Moments in Cricket History
1. 1983 विश्व कप जीत
World Cup 1983 Final | Top 10 Best Moments in Cricket History25 जून 1983 को लॉर्ड्स में भारत ने उस समय की सबसे मजबूत और डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मात्र 183 का स्कोर डिफेंड करते हुए वेस्टइंडीज को मात्र 140 के स्कोर पर रोक दिया था।
तत्कालीन भारतीय कप्तान का लॉर्ड्स की बालकनी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना आज भी भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे यादगार पल है। उन्देर्दोग होते हुए भारतीय टीम की यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित हुई और इसके बाद से देश में क्रिकेट काफी ज्यादा चर्चित हुआ।
2. एशेज सीरीज 2005 में इंग्लैंड की 18 साल बाद जीत | England Won The Ashes Series in 2005

साल 2005 के एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी। उन्होंने 18 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया से एशेज की ट्रॉफी छीनी थी। इस सीरीज का एक मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने मात्र 2 रनों से जीत हासिल की थी। इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस बेहद ही करीबी जीत के चलते इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की थी और 18 सालों का सूखा समाप्त किया था। इसके अलावा, यह सीरीज क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक मानी जाती है। इसने इंग्लैंड को एक बार फिर से क्रिकेट की महाशक्ति के रूप में स्थापित किया।
3. 2011 वर्ल्ड कप फाइनल | World Cup 2011 Final

2 अप्रैल 2011 का दिन हर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे यादगार दिनों में से एक है, जब भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता था। उस मुकाबले में गौतम गंभीर ने 97 रन बनाए थे, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे। धोनी ने इस मुकाबले में छक्का भारत को जीत की दहलीज तक पहुँचाया था। यह जीत भारत के लिए विशेष रूप से अहम् थी, क्योंकि यह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अंतिम वर्ल्ड कप था और टीम ने उन्हें यादगार विदाई दी।
4. डॉन ब्रैडमैन का अंतिम टेस्ट | Don Bradman Last Test

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डॉन ब्रैडमैन अगस्त 1948 में ओवल में खेले गए अपने आखिरी टेस्ट मैच में की पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे और दूसरी पारी में उनकी टीम को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसी के चलते वह टेस्ट क्रिकेट में 100.0 की औसत पार नहीं कर सके थे। हालाँकि, ब्रैडमैन का 99.94 का औसत आज भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ऊँचा औसत है। उनकी यह अंतिम पारी खेल की अनिश्चितता और रोमांच का एक जीता-जागता उदाहरण है।
5. सचिन तेंदुलकर का 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक | Sachin Tendulkar 100th International Hundred

सचिन तेंदुलकर ने 16 मार्च 2012 को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। उन्होंने उस मुकाबले में 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली थी। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं छू पाया है। हालाँकि, उस मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन सचिन के इस उपलब्धि को देखना सभी भारतीय फैंस के लिए एक यादगार पल था।
6. टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल | T20 World Cup 2007 Final

24 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भला कौन भूल सकता है। उस मुकाबले में भारत ने अंतिम ओवर में 13 रन डिफेंड करते हुए 5 रनों से जीत हासिल की थी। यह जीत भारतीय फैंस के लिए बेहद ही यादगार है, क्योंकि एक नए कप्तान के नेतृत्व में एक नए आईसीसी टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतना और फाइनल में पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंदी को हराना काफी रोमांचक पल है।
7. वर्ल्ड कप 2019 फाइनल

लॉर्ड्स में 14 जुलाई 2019 को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला था। उस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने नाबाद 84 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया था। इसके बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया और इंग्लैंड को नियमों के अनुसार बाउंड्री काउंट के आधार विजेता घोषित किया गया था। यह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट इतिहास की पहली वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी।
8. ब्रायन लारा का 400* रन | Brian Lara 400* Runs Inning vs England

ब्रायन लारा ने अप्रैल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगा में 400* रनों की बड़ी पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी के रूप में भी दर्ज है। उनकी यह पारी उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाजों में शामिल करती है।
9. युवराज सिंह के 6 छक्के

युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में खेले गए मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। उस मुकाबले में युवराज ने केवल 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, जो उस समय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक था। इस मैच में युवी की आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया।
10. ऑस्ट्रेलिया का 2007 वर्ल्ड कप खिताब जीतना | Australia Won The World Cup 2007

साल 2007 में जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती तो यह ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं था, क्योंकि इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप खिताब की हैट्रिक लगा ली थी। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक बना दिया। साल 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप की जीत रिकी पोंटिंग की शानदार कप्तानी और बेहतरीन टीमवर्क के लिए जानी जाती है।







