T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में में हो रहा है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट आगामी 7 फरवरी से होने वाला है। जबकि इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा धमाल मचाया है।
इसके अलावा दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा संस्करण खेले है। जबकि अन्य दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई खास रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। आइए आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले शीर्ष पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. विराट कोहली : 15 अर्धशतक :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने ही इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए अभी तक कुल 15 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 से लेकर 2024 तक इस टूर्नामेंट में खेलते हुए 35 मैचों की 33 पारियों में कुल 1292 रन भी बनाए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में कोहली का सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा है।
2. रोहित शर्मा : 12 अर्धशतक :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने अभी तक कुल 12 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2007 से लेकर 2024 तक 47 मैचों की 44 पारियों में खेलते हुए कुल 1220 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन का रहा है।
3. केएल राहुल : 5 अर्धशतक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक इस टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 से लेकर 2022 तक 11 मैचों में खेलते हुए कुल 332 रन बनाए हैं।
4. सूर्यकुमार यादव : 5 अर्धशतक :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक इस इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 5 अर्धशतक ही लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 से लेकर 2024 तक इस टूर्नामेंट में 18 मैचों की 17 पारियों में खेलते हुए कुल 480 रन बनाए हैं।
5. गौतम गंभीर : 4 अर्धशतक :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 5 ही अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस आईसीसी मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 524 रन बनाए हैं।
6. युवराज सिंह : 4 अर्धशतक :-

इस सूची में छठे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 4 ही अर्धशतक लगाए थे। जबकि इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हुए उनके नाम 593 रन भी दर्ज हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







