Saturday, March 7

यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। 8 मार्च 2026, रविवार को होने वाले फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बड़े मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में की जाएगी।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री ली। दोनों टीमों ने अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हुए यहां तक का सफर तय किया है, लेकिन अब ट्रॉफी तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच की दूरी बाकी है। फाइनल मुकाबले के बाद टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के विजेता का फैसला हो जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का फॉर्मेट?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में दोनों टीमें टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। जो भी टीम जीतेगी वो ट्राफी उठाएगी।

भारत में इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच फ्री में कैसे देखें?

अगर किसी दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version