लियोनेल मेसी अपने तीन दिन के GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वो अपने टूर की शुरुआत कोलकाता से करेंगे। जैसे ही वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने के लिए पहुंचे। फैंस ने नाच-गाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मेसी के साथ उनके साथी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं।
भारत पहुंचे भारत पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी

कोलकाता में मेसी वर्चुअल तरीके से अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा साल्ट लेक स्टेडियम में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट और एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी होगा। ऐसी उम्मीद है कि यहां मेसी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिल सकते हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उन्हें सम्मानित कर सकती हैं।
कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद जाएंगे। वहां राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खास कार्यक्रम में भाग लेंगे में भाग लेंगे। इस दौरान एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी खेला जाएगा, जिसमें उनकी टीम अपर्णा-मेस्सी ऑल स्टार्स और सिंगारेनी RR9 आमने-सामने होंगी। यह मैच 15–20 मिनट का होगा। मैच शुरू होने से पहले मेस्सी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी साथ में गेंद ड्रिबल करेंगे। मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा।
फोटो खिंचवाने के लिए लोगों ने दिए 10 लाख
आयोजकों के मुताबिक, करीब 60 लोगों ने मेसी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। यह पैसा एक फुटबॉल क्लिनिक में इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिल सके। अब तक 27,000 टिकट बिक चुके हैं और उम्मीद है कि 39,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूरी तरह भर जाएगा।
हैदराबाद के बाद मेसी रविवार सुबह मुंबई जाएंगे और फिर उसी दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मेसी के दौरे को देखते हुए हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
लियोनल मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल
13 दिसंबर – कोलकाता
रात 1:30 बजे: लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचेंगे।
सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक: एक खास मिलन समारोह आयोजित होगा।
सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक: मेसी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक: मेसी युवा भारती (साल्ट लेक स्टेडियम) पहुंचेंगे।
दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचेंगे।
दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक: दोस्ताना फुटबॉल मैच, सम्मान समारोह और बातचीत होगी।
दोपहर 2:00 बजे: मेसी हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
13 दिसंबर – हैदराबाद
शाम 7:00 बजे: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लियोनेल मेसी के साथ 7 बनाम 7 फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
मैच के बाद संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
14 दिसंबर – मुंबई
दोपहर 3:30 बजे: मेसी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होने वाले पैडल कप में हिस्सा लेंगे।
शाम 4:00 बजे: एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसके बाद चैरिटी फैशन शो आयोजित किया जाएगा।
15 दिसंबर – नई दिल्ली
लियोनेल मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे: अरुण जेटली स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम होगा, जहां मिनर्वा एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।







