Friday, February 13

National Indoor Athletics Championship: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने नवंबर के दुसरे सप्ताह में जानकारी दी है कि नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज़ जनवरी में भुवनेश्वर में आयोजित किया जाना है। नए सुविधाओं के साथ कलिंगा स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। एएफआई अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा कि नेशनल इंडोर चैंपियनशिप का आयोजन पहले से बना हुआ था और हमने इसे 2026 के घरेलू कैलेंडर में शामिल कर लिया है। एथलेटिक्स कैलेंडर में पहली बार नेशनल इंडोर चैंपियनशिप को शामिल करना AFI द्वारा 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी हासिल करने की कोशिशों को दर्शाता है।

2 दिनों तक चलेगा मेन्स इंडोर हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता

एएफआई अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा कि 2026 का घरेलू कैलेंडर काफी रोमांचक होगा। दो दिनों तक चलने वाले पुरुषों के लिए इंडोर हेप्टाथलॉन ( एक संयुक्त ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता है जिसमें एथलीट सात अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेते हैं) जिसमे 60 मीटर स्प्रिंट, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद, 60 मीटर बाधा दौड़, पोल वॉल्ट और 1,000 मीटर दौड़ शामिल है। पहले के चार प्रतियोगिता पहले दिन आयोजित की जाएंगी, बाकी बचे हुए तीन प्रतियोगिता दूसरे दिन आयोजित की जाएंगी।

National Indoor Athletics Championship to begin in January 2026
National Indoor Athletics Championship to begin in January 2026

उन्होंने कहा कि 2026 के व्यस्त घरेलू कैलेंडर में लगभग 40 प्रतियोगिताएं होंगी। कैलेंडर को जल्द ही फैन्स के बीच साझा किया जाएगा। एएफआई ने 2025 कैलेंडर ईयर में लोकल कॉम्पिटीसन शुरू की थीं और बहादुर सिंह ने कहा कि उसकी प्रतिक्रिया अच्छी रही है।

AFI अध्यक्ष ने कहा ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स पर मुख्य फोकस

AFI अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा कि इस साल दक्षिण और उत्तर क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को आकर्षित किया। इसलिए युवा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं की संख्या को और बढ़ाने की योजना है। एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि 2026 के कैलेंडर को राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसे बहु खेल आयोजनों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version