टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ क्रिकेट को लेकर कम बल्कि अन्य वजहों के चलते ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनके रिलेशनशिप के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब इस बारे में भी पुष्टि हो गई है कि उनका रिश्ता किससे चल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलासा कर दिया गया है। हालाँकि उन्होंने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

आकृति संग ट्रिप पर चूम रहे हैं पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw Relationship Rumours With Akriti Agrawal
Prithvi Shaw Relationship Rumours With Akriti Agrawal

दरअसल, पृथ्वी शॉ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें चल रही थीं। लेकिन, उसके बारे में उन्होंने कभी कोई बयान नहीं दिया और न ही उसके बारे में कुछ कहा था। हालाँकि अब सोशल मीडिया पर आकृति ने एक वीडियो डाला है, जिसके बाद उनके बीच रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

वीडियो में दोस्ती से ज्यादा लग रही है नजदीकियां

आपको बता दें कि हाल ही में आकृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से 51 सेकंड का एक मिनी ब्लॉग पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह और पृथ्वी शॉ साथ में लोनावला ट्रिप पर नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों की नजदीकियां और बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है, जो कि आम दोस्ती से कहीं ज्यादा लग रही है।

Also Read: PKL 2025 Match 47 Preview: गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगू टाइटंस, क्या शादलुई का 100वां मैच टीम के लिए बनेगा लकी?

इस ब्लॉग में दोनों क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। आकृति इस वीडियो में जिस अंदाज़ में शॉ से बात कर रही हैं और उनके साथ वक्त बिता रही हैं, उसे देखकर फैन्स का मानना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं बल्कि कपल हो सकते हैं।

गणेश चतुर्थी के पोस्ट से फैंस ने लगाए थे कयास

आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 33 लाख फॉलोअर्स हैं और वह उसमें अक्सर अपनी फ़ोटोज़ और वीडियो साझा करती हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में भी बनी रहती हैं। इतना ही नहीं, गणेश चतुर्थी के मौके पर भी इस इन्फ्लुएंसर ने पृथ्वी के साथ पोस्ट डालते हुए लिखा था कि, “आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।” इस पोस्ट ने फैंस की अटकलों को और पुख़्ता करने का काम किया।

वीडियो के बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं बढ़ीं

इससे पहले गणेश चतुर्थी के दौरान पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब से दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहों ने ज़ोर पकड़ लिया था। अब एक इंस्टाग्राम वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स के बीच यह चर्चा और तेज़ हो गई है।

हालाँकि आकृति ने वीडियो में शॉ को कभी भी अपना प्रेमी नहीं बताया, लेकिन जिस तरह से वीडियो को शूट किया गया और शेयर किया गया, उससे निश्चित रूप से दोनों के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version