Rohit Sharma Records in T20I
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी मात देते हुए एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस वर्ल्ड कप की सबसे खास बात यह रही कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही इस प्रारूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2024 में अपनी कप्तानी में टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के साथ ही अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का समापन कर लिया।

टीम को चैंपियन बनाने के बाद मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, उनके लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए इससे बेहतर मौका और कोई नहीं हो सकता है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के चैंपियन बनने से सभी फैंस खुशी से झूम रहे थे, तो वहीं अब रोहित शर्मा के संन्यास की खबर सुनाते ही फैंस निराश हुए हैं। इस मौके पर आज हम आपको टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के सात शानदार रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में रोहित शर्मा के 5 बेहतरीन रिकॉर्ड | Rohit Sharma Records in T20I
1. टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होने 4231 रन बनाए हैं।
2. टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम इस प्रारूप में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी इस फ़ॉर्मेट में 5 शतक लगाए हैं।
3. सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाले दूसरे कप्तान

रोहित शर्मा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेलते ही दूसरे ऐसे कप्तान बन गए है, जिन्होने आईसीसी टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेले हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम इस लिस्ट में शुमार है।
4. सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वह तीसरे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होने अपने करियर में 383 चौके लगाए हैं।
5. पांचवे विकेट के लिए सबसे ज्यादा साझेदारी

हिटमैन रोहित शर्मा के नाम टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड़ भी दर्ज है। रोहित ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में पांचवे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की है। उस मैच में उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में अपना पांचवां शतक लगाया था। भारत ने वह मैच और पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में जीत हासिल की थी।
Rohit Sharma Records in T20I

