Sunday, March 15

राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने शानदार गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स को हराकर Sanatan Premier League 2026 के फाइनल में जगह बना ली।

सनातन प्रीमियर लीग 2026 (SPL 2026) के पहले सेमीफाइनल में राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स को 38 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही और महाराष्ट्र की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह लड़खड़ा गई।

इस जीत के साथ ही राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे का इस सीजन में शानदार सफर जारी रहा। टीम लीग स्टेज में भी अजेय रही थी, जहां उन्होंने अपने तीनों मुकाबले जीते थे। अब सेमीफाइनल जीतकर टीम ने लगातार चौथी जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 79 रन

Sanatan Premier League 2026: राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38 रनों से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर राकेश प्रजापति बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे टीम को पहला झटका जल्दी लग गया।

इसके बाद देवांश जायसवाल ने 8 रन बनाए, जबकि पंकज कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 25 गेंदों में 28 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

अंतिम ओवरों में दीपक कुमार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत राजस्थान की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 79 रन तक पहुंचने में सफल रही।

Sanatan Premier League 2026: राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38 रनों से हराया

महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में अनुराग मिश्रा, अथर्व सूर्यवंशी, धीरज गुप्ता और हिमांशु सोगरवाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की बल्लेबाजी रही पूरी तरह फ्लॉप

Sanatan Premier League 2026: राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38 रनों से हराया

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर आउट होते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

ऋतिक उपाध्याय ने 14 गेंदों में 12 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कप्तान राहुल आर शर्मा भी केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके अलावा अथर्व सूर्यवंशी 9 रन, अजीकाय देशमुख 4 रन और मयंक वालिया 3 रन ही बना सके। निचले क्रम में भी कोई बल्लेबाज टीम को संभाल नहीं पाया और पूरी टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 41 रन ही बना सकी।

राजस्थान के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sanatan Premier League 2026: राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38 रनों से हराया

राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे की जीत में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही। दीपक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए।

उनके अलावा अनुभव गहलोत ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके, कप्तान लक्ष्मी नारायण ने 2 विकेट लिए, जबकि नरेश कुमार को 1 विकेट मिला। गेंदबाजों के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने महाराष्ट्र को 41 रन पर रोक दिया और 38 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दीपक कुमार बने प्लेयर ऑफ द मैच

Sanatan Premier League 2026: राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38 रनों से हराया

इस सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 27 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे को 79 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा गेंदबाजी में भी दीपक कुमार ने कमाल दिखाया। उन्होंने 3 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने 38 रनों से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई।

राजस्थान ने अजेय रहते हुए बनाई SPL 2026 के फाइनल में जगह

राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम ने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते और अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब सेमीफाइनल में जीत के साथ टीम ने लगातार चौथी जीत हासिल की और फाइनल में जगह बना ली। राजस्थान की टीम अब टूर्नामेंट का खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। फाइनल मुकाबले में उनका सामना मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियंस या गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल में से किसी एक टीम से होगी।

यहाँ देखें इस मैच की पूरी हाइलाइट्स

LIVE : SPL || Semi Final || Maharashtra (CSW) vs Rajasthan (MPR) || Indore

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version