T20 World Cup: T20 World Cup: 2024 की शुरुआत 2 जून से हुई थी और सभी टीमों ने इस मेगा इवेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की भरपूर कोशिश की। इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गये हैं और 20 टीमों में से 8 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया।
इनके अलावा 12 टीमें ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई, बता दें कि 12 टीमों में से 2 बड़ी टीमों को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा जिसमे से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में किन-किन टीमों को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में फाइनल हारने वाली टीमों की लिस्ट इस प्रकार है –
T20 World Cup:पाकिस्तान (2007vsभारत)

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था।
T20 WorldCup:श्रीलंका(2009vsपाकिस्तान)

साल 2009 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था और भारत के बाद यह टूर्नामेंट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई थी। बता दें कि यह लगातार दूसरी बार था, जब दोनों फाइनलिस्ट एशिया की टीमें थी।
T20 World Cup:आस्ट्रेलिया(2010vs इंग्लैंड)

साल 2010 आईसीसी टी-20 विश्व कप का तीसरा संस्करण था। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। इस प्रकार इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई थी।
T20 World Cup:श्रीलंका(2012vsवेस्टइंडीज)

2012 आईसीसी विश्व टी -20 फाइनल 7 अक्टूबर 2012 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी।
T20 World Cup: भारत ( 2014 vs श्रीलंका)

टी-20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया था। श्रीलंका ने 17 बॉल शेष रहते ये मुकाबला अपने नाम किया था और फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।
T20 World Cup:इंग्लैंड(2016 vs वेस्ट इंडीज)

आईसीसी विश्व टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये फाइनल मुकाबला सबसे रोमांचक फाइनल मुकाबला था। जिसे इंग्लैंड की टीम शायद ही कभी भूल पाए ।
दरअसल, साल 2016 के फाइनल मुकाबले में वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड का मुकाबला हुआ जिसमे वेस्ट इंडीज की अविश्वसनीय जीत हुई।अंतिम ओवर में वेस्ट इंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने लगातार 4 छक्के जड़कर ये मुकाबला इंग्लैंड के मुँह से छीन लिया और अपनी टीम को दूसरी बार विश्व चैंपियन बना दिया।
T20WorldCup:न्यूजीलैंड(2021vsआस्ट्रेलिया)

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी। इससे पहले आस्ट्रेलिया 5 बार वनडे विश्व कप और 2 बार चैंपियन ट्रोफ़ी जीत चुकी थी। इस प्रकार कंगारू टीम ने 8वीं बार आईसीसी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई
T20 World Cup:पाकिस्तान(2022 vs इंग्लैंड)

2012 आईसीसी विश्व टी -20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रकार इंग्लैंड ने दूसरी बार टी-20 विश्व चैंपियन बन गई।
यह भी पढ़ें :- T20 WC 2024 Haris Rauf: हारिस राऊफ के समर्थन में आए PCB अध्यक्ष, बोलें खिलाड़ियों के साथ अभद्रता बिल्कुल गलत मांगनी पड़ेगी माफ़ी

