T20 WC 2024 Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद फैंस में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हारिस राऊफ के साथ हुई घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए बयान दिया है। आइए जानते है इस लेख में पूरी जानकारीं।
T20 WC 2024 Haris Rauf: हारिस राऊफ के हुआ शर्मनाक हादसा

T20 WC 2024 Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और पाकिस्तान टीम से फैंस काफी ज्यादा नाराज हैं, जिसका खामियाज़ा हारिस राऊफ को भुगतना पड़ा। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम के फैंस काफी नाराज है। बता दें कि सोशल मीडिया पर टीम के खिलाड़ियों को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
18 जून को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ को उनकी पत्नी के सामने ही एक फैन ने अपमानजनक शब्द कह दिया, जिसे सुनकर हारिस अपना आपा खो बैठे और फैन से उलझ गए। वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मीयों ने झगड़ा शांत करवाया। अब इसी बात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने X (एक्स) बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें :–T20 World Cup 2024: सुपर-8 मुकाबले से ठीक पहले व्हाइट हाउस ने USA Cricket Team को भेजा एक विशेष संदेश

T20 WC 2024 Haris Rauf: राउफ के समर्थन में आए नकवी
Strongly condemn the appalling incident involving Haris Rauf. Such actions against our players are completely unacceptable and will not be tolerated. Those who are involved must immediately apologise to Haris Rauf, failing which we will pursue legal action against the individual…
— Mohsin Naqvi (@MohsinnaqviC42) June 18, 2024
T20 WC 2024 Haris Rauf: हारिस राऊफ के साथ हुई घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक्स पर बयान दिया है कि “ मै हारिस के साथ हुई घटना की आलोचना करता हूँ। हमारे खिलाड़ियों के साथ इस तरह का ब्यवहार थोड़ा भी स्वीकार नही किया जाएगा। जिन लोगों ने भी ये किया है उन्हें हारिस से माफ़ी मांगनी होगी नही तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी” ।
T20 WC 2024 Haris Rauf: खिलाड़ियों में डर का माहौल

T20 WC 2024 Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निश्चित रूप से विश्व कप में खराब रहा था लेकिन इसका ये अर्थ नही है कि किसी भी खिलाड़ी के साथ अभद्रता किया जाए, ये बिल्कुल गलत है। ऐसे में नकवी का राऊफ के समर्थन में बयान देना उनकी साथी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तानी फैंस की बेइज्जती से टीम के खिलाड़ियों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद स्वदेश ना जाकर विदेश जा सकते हैं।
T20 WC 2024 Haris Rauf: हारिस राउफ के द्वारा दिया गया बयान
T20 WC 2024 Haris Rauf: फैंस के साथ मारपीट की घटना होने के कुछ ही घंटे के बाद हारिस रऊफ ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए ये कहा कि “ एक पब्लिक फिगर होने के नाते हम फैंस की तरफ से आने वाली प्रतिक्रोयाओं को झेलने के लिए हमेशा तैयार हैं। वें हमारी प्रसंसा और आलोचना करने का हक़ रखते हैं, लेकिन अगर मेरे परिवार के साथ किसी भी तरह का अभद्रता होती है तो मेरा जबाब भी उसी तरह का होगा। किसी के भी परिवार को आदर और सम्मान देना बहुत जरुरी है फिर चाहे वों किसी का भी परिवार हो या फिर वें किसी भी पेशे से ताल्लुक रखते हों”।
यह भी पढ़ें :-Pavo Nurami Games: पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में लौटे नीरज चोपड़ा, पावो नूरमी में जीता गोल्ड

