मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड दौरे में वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है।
भारतीय टीम को अगले महीने में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे से पहले बड़ा स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
सिराज को दिया गया इंग्लैंड टूर में आराम
मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी, लेकिन मेडिकल टीम से बात करने के बाद उन्हें रेस्ट दिया गया है। बताते चलें कि फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज को कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है। सेलेक्टर्स ने सिराज के बाहर होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
3 सालों के बाद मिला कृष्णा को मौका
प्रसिद्ध कृष्णा को 3 सालों के बाद टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने पिछले दो आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके चलते उन्हें जगह दी गई है।
कृष्णा भी सिराज की तरह नई बॉल और डेथ में गेंदबाजी कर सकते है। वह अपनी हार्ड लेंथ बॉलिंग से बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते है। इसलिए उन्हें मौका दिया गया है।
आईपीएल 2026 में दोनों का रहा शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। सिराज ने 15 मैचों में 16 विकेट, जबकि प्रसिद्ध ने 12 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए थे।
अच्छा नहीं है प्रसिद्ध का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन
प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच 2023 में खेला था। ऐसे में 3 सालों के बाद वह फिर से टीम इंडिया के लिए खेलेंगे।
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

