भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा ज्यादा असर नहीं दिखा सके और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए।
अब सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर वे 109 रन बना लेते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। इस कड़ी में हम आपको भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप ओपनर खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा 109 बनाते ही तोड़ देंगे सहवाग का पुराना रिकॉर्ड
वीरेंद्र सहवाग इस समय भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में ओपनिंग करते हुए कुल 16,119 रन बनाए हैं।
हाल ही में रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर 16,000 रन का आंकड़ा पार किया है और ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अभी लगभग 16,010 रन दर्ज हैं। सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 109 रन और बनाने होंगे।
अगर रोहित शर्मा दूसरे वनडे में 109 रन बना लेते हैं, तो वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन जाएंगे और सहवाग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।
इस सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 15,335 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं जिनके 12,258 रन हैं। इसके बाद पांचवें स्थान पर शिखर धवन और छठे स्थान पर सौरव गांगुली आते हैं।
यह भी पढ़े: रोहित शर्मा का 39वां जन्मदिन: ‘हिटमैन’ के वो 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है, देखें लिस्ट
भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप ओपनर खिलाड़ी
- वीरेंद्र सहवाग – 16119 रन
- रोहित शर्मा – 16010 रन
- सचिन तेंदुलकर – 15335 रन
- सुनील गावस्कर – 12258 रन
- शिखर धवन – 10867 रन
- सौरव गांगुली – 9157 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रन आउट हो हुए थे रोहित
धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन शुभमन गिल के साथ रन लेते समय हुई गलतफहमी के चलते वह मात्र 16 रन पर रन आउट हो गए।
अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा एक बड़ी शतकीय पारी खेलें और इस मुकाबले में रिकॉर्ड अपने नाम कर लें, जिससे टीम इंडिया और फैंस दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं।
रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर
रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 67 मैचों के 116 पारियों में 40.57 की औसत और 57.05 स्ट्राइक रेट से 4301 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
वनडे क्रिकेट में रोहित का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जहाँ उन्होंने 283 मैचों में 48.71 की औसत से 11,593 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में इनका हाईएस्ट स्कोर 264 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है। यह ODI क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिटमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 159 मैचों में 140.89 की स्ट्राइक रेट और 32.05 की औसत से 4,231 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया था। फिलहाल वो टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

