पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब अपने पुराने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बदलकर एक नया सिस्टम लागू करने जा रहा है, जो खिलाड़ी के फॉर्म और प्रदर्शन पर आधारित होगा। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया कि अब खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े फैसले आँकड़ों और उनके प्रदर्शन के एनालिसिस के आधार पर लिए जाएंगे।
उनका कहना है कि लगभग 80% से ज्यादा फैसले डेटा के आधार पर होंगे, जिससे किसी व्यक्तिगत की राय या मानवीय हस्तक्षेप बहुत कम हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों का मूल्यांकन ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जा सकता है। इस कड़ी में हम आपको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में किये गए नए बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं।
नकवी ने अनुबंध को लेकर क्या कहा?
नकवी ने कहा कि इस नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का मकसद खिलाड़ियों की कैटेगरी को लेकर होने वाली सवाल को खत्म करना है। पहले कई बार खिलाड़ी अपनी कैटेगरी से खुश नहीं होते थे, जिससे परेशानी और असहजता होती थी। उन्होंने बताया कि PCB ने इस नए मॉडल का एक पूरा दस्तावेज तैयार कर लिया है। इसमें ज्यादातर फैसले खिलाड़ियों के आँकड़ों और उनके प्रदर्शन के विश्लेषण के आधार पर लिए जाएंगे।
अनुबंध का नया नियम क्या है
नए सिस्टम में अब खिलाड़ियों को पहले जैसी A, B, C और D श्रेणियों में नहीं बांटा जाएगा। इसके बजाय उनकी पहचान इस बात से होगी कि वे किस फॉर्मेट में खेलते हैं। PCB ने इसे का “फॉर्मेट ट्रैक” नाम दिया हुआ है।
इस नियम के अनुसार सिर्फ टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी ट्रैक-A में होंगे। जो खिलाड़ी टेस्ट और वनडे दोनों खेलते हैं, उन्हें ट्रैक-AB में रखा जाएगा। सीमित ओवर (वनडे और टी20) के नियमित खिलाड़ी ट्रैक-BC में आएंगे, जबकि केवल टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों को ट्रैक-D का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल साकेत हैं ट्रैक-D के खिलाड़ी
ट्रैक-D के खिलाड़ियों को दुनिया भर में होने वाले फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने की पूरी आज़ादी होगी। वहीं, टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नियम लागू होंगे, लेकिन उन्हें PCB की तरफ से सबसे ज्यादा आर्थिक सहायता भी इन्ही को दी जाएगी।
नकवी ने कहा कि खिलाड़ियों को अलग-अलग ट्रैक में रखने का फैसला पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और डेटा के आधार पर होगा, किसी की निजी राय से नहीं। हालांकि, किस खिलाड़ी को कौन सा ट्रैक मिला है साथ ही हर ट्रैक में कितने खिलाड़ी हैं, यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हॉल लेने वाली भारतीय गेंदबाजों की पूरी लिस्ट
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने इस नियम की तारीफ की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में यह नई अनुबंध प्रणाली पहले से ही लागू कर चुका है। पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह व्यवस्था खिलाड़ियों की सभी जरूरतों को ध्यान में रखती है साथ ही टेस्ट क्रिकेट के प्रति PCB की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इससे टी20 खिलाड़ियों को दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने, अपने खेल को बेहतर बनाने और ज्यादा कमाई करने मौका भी मिल सकता है।
घरेलू क्रिकेट में भागीदारी होगी अहम
नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में घरेलू क्रिकेट में नियमित और सक्रिय भागीदारी को केंद्रीय अनुबंध पाने का मुख्य शर्त रखा गया है। हालांकि, सक्रिय भागीदारी का क्या नियम होगा ये नहीं बताया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसमें यह आकलन भी शामिल होगा कि खिलाड़ी अपने चुने गए क्रिकेट फॉर्मेट के प्रति कितना समर्पित है साथ ही उसमे उनका प्रदर्शन कितना प्रभावी और सफल है।

