अफगानिस्तान की टीम इस समय भारत का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच इस टूर में तीनों फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट मैच में गार्वके बाद भारतीय टीम ने पहला वनडे अपने नाम कर लिया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया अपने नाम करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच कहां पर लाइव देख सकते हैं?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 1:00 बजे और मुकाबला 1:30 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान दूसरे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के होस्टिंग राइट्स भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी में देख सकते हैं। इसमें आप हिंदी, इंग्लिश, हरियाणवी और अन्य कई भाषाओं में मैच का लुत्फ ले सकते हैं।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। शुरुआत के 5 मिनट आप इसको लाइव देख सकते है लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
टीम इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

