USA vs ENG T20 World Cup 2024

बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में सह-मेजबान यूएसए को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। दूसरी ओर, अपने सभी तीनों मैचों में हार झेलने के बाद यूएसए का सफर यहीं समाप्त हो गया।

USA vs ENG मैच के बारे में अधिक बात करें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए यूएसए को 115 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में उतरी इंग्लैंड ने मात्र 9.4 ओवरों में 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस दौरान जोस बटलर ने 38 गेंदों पर 83* और फिल साल्ट ने 21 गेंदों पर 25* रन बनाए।

USA vs ENG T20 World Cup 2024
USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Getty Images

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और 2.5 ओवरों में 10 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, आदिल रशीद ने 4 ओवरों में 13 रन खर्च करके 2 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Getty Images
USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Getty Images

बारबाडोस में यूएसए को हराने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन चुकी है। बता दें कि, इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के साथ अपने अभियान शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके सुपर-8 में जगह बनाई। यहाँ भी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यूएसए को हराने के बाद अब वह सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। यदि दक्षिण अफ्रीका को उसके अगले मैच में जीत मिलती है तो वह ग्रुप 2 के अंक तालिका में पहले स्थान पर आ जाएगी और वेस्टइंडीज भी आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी।

सेमीफाइनल मैच में एक बार फिर भारत से हो सकता है इंग्लैंड का आमना-सामना

USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Getty Images
USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Getty Images

यदि वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिलती है, तो वह ग्रुप 2 के अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी, जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर आ जाएगी। ऐसे में सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप 1 की अंक तालिका में टॉप पर मौजूद भारत से होगा।

भारतीय टीम ग्रुप 1 के अंक तालिका में पहले स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैच के हार के बावजूद भी वह उस स्थान पर काबिज रहेगी। इसके अलावा, यदि वेस्टइंडीज की टीम अपने अगले मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो फिर सेमीफाइनल में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

USA vs ENG T20 World Cup 2024
USA vs ENG T20 World Cup 2024/ Courtesy: Disney+Hotstar

इतना ही नहीं, यदि वेस्टइंडीज उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाती है और 52+ रनों से जीत हासिल कर लेती है तो वह ग्रुप 2 के अंक तालिका में पहले पर पहुंच जाएगी। ऐसी स्थिति में भी भारत और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में आमना-सामना हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का क्वालिफिकेशन समीकरण

दक्षिण अफ्रीका:

यदि दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला मैच जीतना होगा। इसके अलावा, यदि वह मुकाबला रद्द हो गया तो भी वह आसानी से सेमीफाइनल कर लिए क्वालीफाई कर लेगी। इसके अलावा, उनके पास क्वालिफिकेशन के लिए अन्य कोई विकल्प नहीं है।

वेस्टइंडीज:

वेस्टइंडीज के लिए भी एक सीधा सा समीकरण यह है कि उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। उस मैच में जीत हासिल करते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, क्योंकि उनका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले काफी अच्छा है।

हालांकि, उनके पास ग्रुप 2 की अंक तालिका में पहले स्थान पर जाने का भी मौका है। यदि वह पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाते हैं तो उन्हें वह मैच 52 या उससे अधिक रनों के अंतर से जीतना होगा। ऐसा करके वह इंग्लैंड को रन रेट में पीछे छोड़ सकते हैं और अंक तालिका में पहले पर पहुंच सकते हैं।

USA vs ENG T20 World Cup 2024

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version