Friday, January 23

Bhagyashree Jadhav: आज से पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेलों में भारत की शुरुआत हो रही है। इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत की तरफ से भाग्यश्री जाधव (Bhagyashree Jadhav) और सुमित अंतिल ध्वजवाहक रहेंगे। इस बार भारत की तरफ से इन खेलों में अब तक का सबसे बड़ा दल 84 एथलीट का भाग लेने वाला है। क्यूंकि टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत की तरफ से कुल 54 एथलीटों ने भाग लिया था। तब टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

Bhagyashree Jadhav कौन हैं भारतीय एथलीट भाग्यश्री जाधव :-

भारतीय एथलीट भाग्यश्री जाधव (Bhagyashree Jadhav) का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। तभी तो महाराष्ट्र की रहने वाली भाग्यश्री जाधव लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती रहीं है। भाग्यश्री जाधव ने साल 2022 एशियाई पैरा खेलों में शॉट पुट F34 श्रेणी में रजत पदक जीता था।

bhagyashree jadhav
image source : X

इसके अलावा भाग्यश्री जाधव टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में सातवें स्थान पर रही थी। इसके अलावा भाग्यश्री जाधव का इन खेलों में सफर साल 2017 में शुरू हुआ था। इसके अलावा भारत की इस एथलीट भाग्यश्री जाधव ने फेजा विश्व कप और विश्व पैरा एथलेटिक्स खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

Bhagyashree Jadhav टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत ने किया था कमाल :-

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में सभी भारतीय एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उस समय इन खेलों में भारत की तरफ से 54 एथलीटों ने भाग लिया था। वहीं उस समय टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड मेडल सहित कुल 19 मेडल जीते थे।

bhagyashree jadhav
image source : X

उस समय भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों में सुमिल अंतिल भी शामिल थे। उन्होंने यह गोलड मेडल जैवलिन थ्रो के एफ64 इवेंट में जीता था। उनके अलावा अवनी लेखरा, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं अब अगर हम भारतीय पैरा एथलीट सुमित अंतिल की इस समय बात करें तो वह जेवलिन थ्रोअर स्टार पैरा-एथलीट F64 श्रेणी में मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं।

bhagyashree jadhav
image source : X

उस समय भारतीय पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने साल 2020 के टोक्यो पैरालिंपिक में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद फिर इस पैरा भाला फेंक एथलीट ने साल 2023 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक और गोल्ड पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है भारतीय महिला तीरंदाज शीतल देवी, जो बिना हाथों के लगाती है स्वर्ण पदक निशाना ?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version