Saturday, February 14

Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक 2024 में खेल का चौथा दिन है। अभी तक इस ओलंपिक में भारत ने एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह मेडल भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता है। वहीं इसके अलावा भारतीय टीम 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी पहुंच गई हैं।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला
image source : X

Paris Olympics 2024 इस मुकाबले का आयोजन 30 जुलाई को होने वाला है। वहीं इसके अलावा पेरिस ओलिंपिक के चौथे दिन भारत की मेंस हॉकी टीम का सामना आयरलैंड से होगा। आज चौथे दिन भारतीय बॉक्सर्स भी एक्शन में नजर आएंगे। आज चौथे दिन बैडमिंटन और आर्चरी जैसे इवेंट में भी भारतीय एथलीट्स भाग लेंगे।

Paris Olympics 2024 चलिए आज नजर डालते है कि पेरिस ओलिंपिक के चौथे दिन (30 जुलाई) भारत का शेड्यूल क्या रहने वाला है और किस टाइम कौनसे इवेंट में भारतीय प्लेयर्स भाग लेने वाले हैं। क्या आज भारत कोई मैडल जीतकर अपनी झोली में दाल पाता है या नहीं। भारत का पेरिस ओलिंपिक 2024 में मंगलवार को चौथे दिन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

Paris Olympics 2024 निशानेबाजी :-

Manu Bhaker
image source : X

ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन :- पृथ्वीराज तोंडइमन – दोपहर 12:30 बजे

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन -: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच :- भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया – एक बजे

Paris Olympics 2024 हॉकी :-

indian mens hockey team
image source : X

पुरुष पूल बी मैच :- भारत बनाम आयरलैंड – शाम 4:45 बजे

Paris Olympics 2024 तीरंदाजी :-

india in archery
image source : X

महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड :- अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)

पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड :- धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)

Paris Olympics 2024 बैडमिंटन :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source : X

पुरुष युगल (ग्रुप चरण) :- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) –
शाम 5:30 बजे

महिला युगल (ग्रुप चरण) :- अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:20 बजे।

Paris Olympics 2024 मुक्केबाजी :-

Antim Panghal
image source : X

पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) – शाम 7:15 बजे।

महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32 :- जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) – रात 9:25 बजे

महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16 :- प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) – देर रात 1:20 बजे (31 जुलाई)

ये भी पढ़ें: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मनु भाकर की जीत पर दिया बड़ा बयान, बोले खेलों इंडिया की तंत्र हैं भाकर

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version