Saturday, July 12

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का पहला दिन है। इस बार इन खेलों का उद्घाटन तो 26 जुलाई से हो रहा है। लेकिन इस बार भारत के लिए ये ओलंपिक 25 जुलाई से ही शुरू हो रहा है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से 117 एथलीट हिस्सा ले रहे है। इस बार इस ओलंपिक में भारत सबसे पहले शुरुआत तीरंदाजी के साथ करने वाला है।

image source : X

Paris Olympics 2024 एक बात आपको हम यहां पर बता देना चाहते है कि भारत को अभी तक भी ओलंपिक में तीरंदाजी में एक भी मेडल नहीं मिला है। लेकिन इस बार के पेरिस ओलंपिक में सभी भारतीय यह आशा लगा रहे है कि इस बार भारत को तीरंदाजी में पहला मेडल जरूर ही मिल जाएगा। आइए आपको बताते है कि इस ओलंपिक में भारत का पहले दिन का शेड्यूल कैसा रहने वाला है।

Paris Olympics 2024 तीरंदाजी में भारत का पहले दिन का शेड्यूल :-

Paris Olympics 2024 महिला वर्ग में भारत का पहले दिन का शेड्यूल :- इस बार इस पेरिस ओलंपिक में आज दोपहर में 1 बजे से वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा। इस बार भारत की तरफ से महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर हिस्सा ले रही हैं।

image source : X

Paris Olympics 2024 पुरुष वर्ग में भारत का पहले दिन का शेड्यूल :- इस बार इस पेरिस ओलंपिक में आज शाम को 5:45 बजे मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा। इस बार भारत की तरफ से पुरुषों में बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा ले रहे हैं।

Paris Olympics 2024 यहां फ्री में देख सकते हैं सभी मुकाबले :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 के सभी मुकाबलों को आप भारत में वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स 18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 के जरिए टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इस बार आप अपने फोन पर पेरिस ओलंपिक को जिओसिनेमा में भी लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देना चाहते है कि साल 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों के बाद इस बार यह पहला मौका है जब भारतीय तीरंदाज इसकी सभी 5 स्पर्धाओं में भाग ले रहा है। वहीं इन 5 स्पर्धाओं में भारत की तरफ से कुल 6 तीरंदाज भाग ले रहे है। इन 6 तीरन्दाजों में से 3 पुरुष तीरंदाज है जबकि 3 महिला तीरंदाज है।

Paris Olympics 2024 भारत तोड़ सकता है टोक्यो ओलंपिक का रिकॉर्ड :-

image source : X

Paris Olympics 2024 इससे पहले आप सभी जानते है कि ये ओलंपिक साल 2020 में टोक्यो में कराए गए थे। उस समय के टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीटों ने कुल 7 पदक जीते थे। इन पदकों में एक स्वर्ण पदक , दो रजत पदक और इसके अलावा 4 कांस्य पदक शामिल थे। उस समय के टोक्यो ओलंपिक में ये 7 पदक भारत की तरफ से रिकॉर्ड पदक थे। वहीं इस बार भी सभी यही कयास लगा रहे है कि भारत इस बार इस रिकॉर्ड पदक के आंकड़े को पार कर लेगा।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक 2024 से हटा टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी, सामने आई वजह

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Exit mobile version