Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस बार पेरिस ओलंपिक में पूरी दुनियाभर से लगभग 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे है। और ये सभी एथलीट अपने – अपने खेलों में मेडल जीतने की दावेदारी पेश करेंगे। वहीं दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक खेलों में अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज थामना बहुत गर्व की बात होती है।

Sharat Kamal
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत के लिए भी हर बार ओलंपिक में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ चलने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टॉप टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ओलंपिक की ओनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक होंगे। अब तक हुए ओलंपिक खेलों में कुल 18 एथलीटों ने भारतीय ध्वज को उठाने का गौरव हासिल किया है।

Paris Olympics 2024 भारत के लिए पहली बार इस एथलीट ने थामा था तिरंगा :-

Abhinav Bindra
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत के लिए सबसे पहले ओलंपिक में ध्वजवाहक धावक पुरमा बनर्जी बने थे। उन्होंने बेल्जियम के एंटवर्प में साल 1920 में हुए ओलंपिक में भारतीय ध्वज को उठाया था। इसके बाद साल 1947 में भारत देश को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी। फिर इसके बाद पुरुष फुटबॉल टीम के पहले कप्तान डॉ. तालीमेरेन एओ ने साल 1948 में हुए लंदन ओलंपिक में भारत का तिरंगा उठाया था। वहीं इसके अलावा खिलाड़ी बलबीर सिंह ओलंपिक खेलों की ओनिंग सेरेमनी में दो बार भारत के ध्वज को उठाने वाले इकलौते भारतीय है।

Paris Olympics 2024 अबतक कितनी महिला एथलीट बनी हैं भारत की ध्वजवाहक :-

Mary Kom
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत के लिए साल 2016 के रियो ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा भारत के ध्वजवाहक बने थे। इसके अलावा साल 2021 के टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से मुक्केबाज मैरी कॉम और हॉकी खिलाडी मनप्रीत सिंह ने मिलकर भारत का ध्वज उठाया था। क्यूंकि इस बार यह पहला मौका था जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर भारतीय तिरंगा को फहराया था।

Anju Bobby George
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके अलावा भारत के लिए पहली महिला ध्वजवाहक धावक शाइनी अब्राहम विल्सन थीं। जबकि दूसरी महिला खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज थीं। जिन्होंने ओलंपिक में भारतीय ध्वज उठाया था। इसके बाद स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम तीसरी महिला खिलाड़ी बनी जिन्होंने ओलंपिक में भारतीय तिरंगे को उठाया था। वहीं अबकी बार स्टार बैडमिंटन सिंधु ध्वज चौथी महिला खिलाड़ी बनने वाली है जो ओलंपिक में भारतीय तिरंगे को थामेंगी।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है वो 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक वनडे सीरीज में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर भारत का दिग्गज

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version