Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज 9 अगस्त को भारतीय पहलवान अमन सहरावत पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा आज एथलेटिक्स में भारत की पुरुष और महिला 4×400 मीटर रिले टीमें भी एक्शन में दिखाई देंगी।

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में अमन सहरावत भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश करेंगे। आज वह कांस्य पदक मैच में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ का सामना करने वाले है। उनका यह मुकाबला आज रात 9:45 बजे से शुरू होगा। इससे पहले विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले ही अयोग्य करार दे दिया गया था।
Paris Olympics 2024 इसके अलावा आज भारत की रिले टीमें स्टेड डी फ्रांस में एक्शन में दिखाई देंगी। आज पेरिस ओलंपिक 2024 में रुषों की 4×400 मीटर रिले टीम दोपहर 2:35 बजे हीट 2 में प्रतिस्पर्धा करेगी। इन दोनों हीटों में से प्रत्येक में शीर्ष तीन और साथ ही अगले दो सबसे तेज टीम फाइनल में जगह बनाएगी। इसके अलावा महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम भी हीट 2 में ही होगी उनकी राउंड 1 हीट दोपहर 2:10 बजे से शुरू होगी।

Paris Olympics 2024 इसके अलावा आज महिला गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ पेरिस के ठीक बाहर ले गोल्फ नेशनल के अल्बाट्रोस कोर्स में राउंड 3 के लिए प्रतिस्पर्धा करती हुई नजर आएँगी। इससे पहले टोक्यो 2020 में अदिति चौथे स्थान पर रहीं थी। इस बार वह पहले दो राउंड के बाद T14 पर हैं। दीक्षा भी T14 पर ही हैं और आज तीसरा राउंड दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का आज का शेड्यूल :- 9 अगस्त
Paris Olympics 2024 एथलेटिक्स :-
महिला 4×400 मीटर रिले राउंड 1 :- दोपहर 2:10 बजे
पुरुष 4×400 मीटर रिले राउंड 1 :- दोपहर 2:35 बजे
Paris Olympics 2024 कुश्ती :-
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच :- अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ (PUR) – रात 9:45 बजे
Paris Olympics 2024 गोल्फ :-
महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 :- अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे







