Paris Olympics 2024: भारत के स्टार गोल्फर शुभंकर मिश्रा और गगनजीत भुल्लर ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. इस समय शुभंकर शर्मा भारत के नंबर एक पुरुष गोल्फर है। ये दोनों भारत के पुरुष गोल्फर अगस्त के महीने में फ्रांस की राजधानी सेंट-क्वेंटिन-एन-यवेलिन्स के प्रतिष्ठित गोल्फ नेशनल कोर्स में भारत के लिए खेलने उतरेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने 1 से 4 अगस्त 2024 के बीच होने वाले ओलंपिक गोल्फ टूर्नामेंट के लिए 60 पुरुष और महिला गोल्फरों की ओलंपिक क्वालिफिकेशन सूचि जारी कर दी है।

Paris Olympics 2024 इसमें भारत पुरुष गोल्फर शुभंकर शर्मा का भी नाम है। इसके चलते हुए अब भारत के शुभंकर शर्मा का पेरिस में होने वाले ओलंपिक में खेलना तय हो गया है। इस समय भारत के स्टार गोल्फर शुभंकर शर्मा की आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग 222 है , वहीं अब उन्होंने अपनी 48 की ओलंपिक की रैंक के साथ ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके चलते ही अब शुभंकर शर्मा के लिए इन खेलों में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

Paris Olympics 2024 वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक में शुभंकर के साथ गगनजीत भुल्लर भी रहेंगे। गगनजीत भुल्लर ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी 54 की ओलंपिक रैंक के साथ क्वालीफाई किया है। इसके साथ ही अब गगनजीत भुल्लर इस बार अपना ओलंपिक में पदार्पण भी करने वाले है। वहीं इस बार महिलाओं में अदिति अशोक और दीक्षा डागर पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने वाली है।

Paris Olympics 2024 भारतीय गोल्फर शुभंकर ने अभी हाल ही में राउंडग्लास स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। शुभंकर शर्मा ने डीपी वर्ल्ड टूर पर दो बार खिताब जीते है। इसके अलावा उनके नाम 8 करियर खिताब है। इसके साथ ही वो इस महीने एम्स्टर्डम में केएलएम ओपन और इटैलियन ओपन में एक्शन में दिखाई देने वाले है। ये दोनों ही डीपी वर्ल्ड टूर का हिस्सा हैं।

Paris Olympics ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बोले शुभंकर :-
Paris Olympics 2024 इस बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बात करते हुए उन्होंने कहा , ” इस बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सौभाग्य और सम्मान की बात है। यह सब मेरे लिए किसी सपने के सच्च होने से कम नहीं है। मैं काफी समय से इस दिन के लिए ही अपनी तैयारी कर रहा था। मैं इसी के अनुसार ही अपने कार्यक्रम की सभी योजना बना रहा हूँ। मेरे साथ इस बार गगनजीत , अदिति , दीक्षा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की एक अच्छी टीम मौजूद है।”
इसी के साथ उन्होंने कहा , ” हमारे पास इस फिल्ड में काफी गहराई और अनुभव है। ये सभी खिलाड़ी इस समय अपने – अपने टूर पर गोल्फ खेल रहे है। जो हम सब के लिए एक अच्छे संकेत है। हाँ अगर इस बार ओलंपिक का ये सप्ताह हमारे पक्ष में जाएगा तो पुरुष या महिला दोनों ही टीमों के लिए इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक आ सकता है। हम सभी इस खेल में अपनी सही दिशा की ओर आगे बढ़ रहे है। और इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।”
शुभंकर शर्मा ने साल 2013 में अपनी 16 साल की छोटी सी उम्र में ही पेशेवर गोल्फर बन गए थे और सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वह इस समय विश्व स्तर पर पुरुष पेशेवर गोल्फ में भारत की तरफ से सर्वोच्च रैंक वाले खिलाड़ी भी है। शुभंकर शर्मा साल 2018 में एशिया में नंबर 1 गोल्फ के खिलाड़ी थे। उनको साल 2018 से ही यूरोपीय और एशियाई टूर पर दर्जा प्राप्त है।
Paris Olympics भारत के लिए सभी मेजर गोल्फ में भाग लिया :-
Paris Olympics 2024 शुभंकर शर्मा ने भारत के लिए सभी मेजर गोल्फ में भाग लिया। वहीं उन्होंने दुनिया की सबसे पुरानी गोल्फ चैंपियनशिप द ओपन में भी भारतीय खिलाड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शुभंकर शर्मा पिछले साल हुए लिवरपूल में 151वें ओपन में खेलते हुए आठवें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने दो यूरोपीय टूर खिताब जोबर्ग ओपन और मेबैंक चैंपियनशिप के रूप में भी जीते है।
इसके अलावा उनके छह अन्य खिताब यूरोपियन टूर में भी रहे है। शुभंकर शर्मा को साल 2018 में भारत सरकार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया। भारत में खेल हस्तियों के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। शुभंकर शर्मा को साल 2018 में सर हेनरी कॉटन रूकी ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ शुभंकर शर्मा इसी वर्ष एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट के विजेता भी रहे थे।
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 4 रन से हराकर किया सीरीज पर कब्जा

