Tuesday, February 3

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने महज कुछ ही दिन और बचे हैं। पेरिस ओलंपिक गेम्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और यह 11 अगस्त तक चलेगा। इस बार ओलंपिक गेम्स में कुल 206 देश हिस्सा लेने को तैयार हैं। इन देशों के 10,500 एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे।

भारत की ओर से इस बार ओलंपिक्स गेम्स में कुल 117 एथलीट भाग लेंगे। ओलंपिक इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देश की बात करें तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे। चलिए जानते हैं कि ओलंपिक्स गेम्स के इतिहास में किस देश ने सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं।   

Paris Olympics: ओलंपिक गेम्स में सबसे सफल देश 

अगर ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका का नाम आता है। अमेरिका ने ओलंपिक्स गेम्स में कुल 1077 गोल्ड, 840 सिल्वर और 750 ब्रांज मेडल अपने नाम किए हैं। अमेरिका के नाम ओलंपिक में रिकॉर्ड 2667 मेडल दर्ज हैं।

वहीं अगर दूसरे नंबर पर मेडल जीतने वाले देश की बात करें तो इसमे किसी देश का नाम नही बल्कि एक संघटन सोवियत संघ (USSR) का नाम है। 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, इन देशों ने नही जीता है एक भी पदक  
                                Paris Olympics 2024

बता दें कि, साल 1991 के बाद से USSR का अस्तित्व अब समाप्त हो गया है। पहले कई देश मिलकर USSR का गठन करते थे। USSR ने ओलंपिक में कुल 1009 मेडल जीते थे, जिसमे 394 गोल्ड, 319 सिल्वर और 296 ब्रांज मेडल शामिल थे। अमेरिका और USSR के अलावा किसी भी अन्य देश ने ओलंपिक के इतिहास में 1000 से ज्यादा मेडल नही जीते हैं।

सर्वाधिक पदक जीतने वाले देश

नीचे टॉप 10 देशों की लिस्ट दी गई है, जो सबसे अधिक पदकों के आधार पर तैयार की गयी है-    

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
संयुक्त राज्य अमेरिका 1077   840  750   2667  
जर्मनी 384 419 408 1211
सोवियत संघ 394  319  296  1009  
ग्रेट ब्रिटेन 325 351 359 1035
फ्रांस 312 336 392 1040
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 384 281 235 900
इटली 299 278 308 885
रूस 290 243 246 779
स्वीडन 233 245 262 740
जापान 229 220 241 690

 

Paris Olympics: ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन

भारत ने अब तक ओलंपिक इतिहास में 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीते है, जिसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-  

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, इन देशों ने नही जीता है एक भी पदक  
                              Paris Olympics 2024
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
फील्ड हॉकी 8 1 3 12
शूटिंग 1 2 1 4
एथलेटिक्स 1 2 0 3
कुश्ती 0 2 5 7
बैडमिंटन 0 1 2 3
भारोत्तोलन 0 1 1 2
मुक्केबाजी 0 0 3 3
टेनिस 0 0 1 1
कुल 10 9 16 35

 

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अब तक कुल 35 मेडल्स जीतें हैं। इनमे 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रांज शामिल है। साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

इस बार भी भारत को ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। फैंस इस बार दहाई आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Paris Olympics: इन देशों ने जीते हैं केवल एक पदक 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, इन देशों ने नही जीता है एक भी पदक  
                        Paris Olympics 2024

इराक और सूडान उन देशों में से हैं जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में केवल एक ही पदक जीत है। इराक ने 1960 के रोम ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था, जबकि सूडान के स्माइल अहमद ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।   

Paris Olympics: इस खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, इन देशों ने नही जीता है एक भी पदक  
                 Paris Olympics 2024

पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक ओलंपिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है, जिन्होंने साल 2004 से 2016 के बीच कुल 28 पदक जीते हैं। इनमे से 23 स्वर्ण पदक हैं, जो किसी भी एथलीट द्वारा सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीतने का एक और रिकॉर्ड है।

Paris Olympics: एक नजर इस पर भी 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, इन देशों ने नही जीता है एक भी पदक  
                       Paris Olympics 2024

साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर के हजारों एथलीट हिस्सा लेंगे। इनमे से कुछ देश हर बार पदक जीतते हैं और उनके झंडे अक्सर मंच पर फहराए जाते हैं।

टॉप के देशों में रहने वाले देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी और रूस जैसे कई बड़े देश शामिल हैं, लेकिन हर देश इतना भाग्यशाली नही होता। कई देश ऐसे भी है जिन्होंने अभी तक किसी भी ओलंपिक गेम्स में एक भी पदक नही जीता है।  

यह भी पढ़ें:-History of the Olympic Torch: क्या होता है ओलंपिक मशाल, आइए जानते हैं इसके पीछे का इतिहास और घटनाएं?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version