Saturday, February 21

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत की स्टार एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एथलेटिक्स की स्पर्धा में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कुल 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

Deepti Jeevanji
image source : X

इस बार इसी महीने भारत की यह महिला एथलीट 21 वर्ष की हो जाएगी। इन खेलों में यह यूक्रेन की यूलिया शुलियार (55.16 सेकेंड) और विश्व रिकॉर्ड धारक तुर्की की आयसेल ओंडर (55.23 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रही है। यह टी20 श्रेणी बौद्धिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए होती है।

Paris Paralympics 2024 भारत की झोली में आया 16वां मेडल :-

Deepti Jeevanji
image source : X

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में खेलों के छठे दिन भारत के खाते में कुल 5 पदक आए। तभी तो इस बार इस महिला एथलीट दीप्ती ने छठे दिन भारत को पहला मेडल दिलाया। इस बार इन पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) खेलों में दीप्ति के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही भारत के खाते में अब 16 मेडल हो गए हैं। इनमें से 3 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 8 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

Paris Paralympics 2024 संघर्षों से भरा रहा है दीप्ति जीवनजी की जीवन :-

भारत की स्टार एथलीट दीप्ति जीवनजी का जन्म 27 सितंबर 2003 को तेलंगाना के वारंगल जिले के कालेडा गांव में हुआ था। इस दौरान इस महिला एथलीट का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है। इसके अलावा उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता जीवनजी यधागिरी एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे।

Deepti Jeevanji
image source : X

दीप्ति जीवनजी की माता एक घरेलु महिला थी। उनके पिता के पास जीवन यापन के लिए केवल आधा एकड़ कृषि भूमि थी। वहीं इसके अलावा उनके माता – पिता दिहाड़ी मजदूर के रूप में दूसरों के खेतों में काम भी करते थे। वारंगल में एक स्कूल मीट के दौरान भारतीय जूनियर टीम के मुख्य कोच नागपुरी रमेश की नजर दीप्ति पर पड़ी थी। तभी से ही दीप्ति की जिंदगी में एक नया मोड़ आया था। इसके अलावा अब दीप्ति पैरालंपिक में अपने डेब्यू पर ही मेडल जीतने में कामयाब रही हैं।

Paris Paralympics 2024 कुछ दिनों पहले ही बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड :-

Deepti Jeevanji
image source : X

जापान के कोबे में हुई पैरा एथलेटिक वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में दीप्ति जीवनजी ने 20 मई 2024 को 400 मीटर टी20 रेस में 55.06 सेकंड का समय लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस रिकॉर्ड के साथ ही उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था। वहीं इससे पहले दीप्ति ने साल 2023 में एशियाई पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने अमेरिकी ब्रेना क्लार्क का रिकॉर्ड समय 55.12 सेकंड को तोड़ा था।

ये भी पढ़ें: बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में, एब्डेन-बारबोरा की जोड़ी को हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version