Wednesday, February 11

Paris Paralympics 2024: Avani Lekhara Won Gold Medal For India In Womens 10m Air Rifle Standing SH1 Shooting, Mona Agarwal Also Gets Bronze

भारत ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में शानदार सफलता हासिल करते हुए डबल पोडियम फिनिश हासिल की है। इस इवेंट में जहाँ एक ओर अवनी लेखरा (Avani Lekhara) ने गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं दूसरी ओर मोना अग्रवाल (Mona Agarwal) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिम्पिक में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है।

अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 से किया बेहतर प्रदर्शन

Paris Paralympics 2024: Avani Lekhara Won Gold Medal For India In Womens 10m Air Rifle Standing SH1 Shooting, Mona Agarwal Also Gets Bronze
Avani_Lekhara (Paris Paralympics 2024)

महिला पैरा शूटिंग खिलाड़ी अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालिम्पिक 2024 में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में 249.7 का स्कोर हासिल किया। उन्होंने टोक्यो 2020 में किए गए अपने प्रदर्शन (249.6) को बेहतर बनाया। दूसरी ओर, मोना अग्रवाल इस इवेंट में 228.7 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जिसके लिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

अपना तीसरा पैरालिम्पिक खेल रहीं हैं अवनी लेखरा

Paris Paralympics 2024: Avani Lekhara Won Gold Medal For India In Womens 10m Air Rifle Standing SH1 Shooting, Mona Agarwal Also Gets Bronze
Avani Lekhara (Paris Paralympics 2024)

बता दें कि, अवनी लेखरा अपना तीसरा पैरालिम्पिक खेल रहीं हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 में दो मेडल जीता था, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल था। लेखरा ने उस पैरालिम्पिक में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में गोल्ड और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। दूसरी ओर, मोना अग्रवाल (Mona Agarwal) पहली बार पोडियम पर कदम रखेंगी।

दो पैरालिम्पिक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनी लेखरा

Paris Paralympics 2024: Avani Lekhara Won Gold Medal For India In Womens 10m Air Rifle Standing SH1 Shooting, Mona Agarwal Also Gets Bronze
Avani Lekhara (Paris Paralympics 2024)

शुक्रवार को पेरिस पैरालिम्पिक 2024 में आयोजित हुए 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में जीत हासिल करने के साथ अवनी लेखरा पैरालंपिक इतिहास में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। तीन साल पहले टोक्यो पैरालिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली 22 वर्षीय अवनी ने शानदार 249.7 अंक हासिल कर टोक्यो में बनाए गए 249.6 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जबकि 2022 में अपने शूटिंग करियर की शुरुआत करने वाली मोना ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए 228.7 अंक हासिल किए।

बता दें कि, अवनी लेखरा 11 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में कमर के नीचे लकवाग्रस्त हो जाने के बाद व्हीलचेयर पर रहती हैं। उन्होंने 2021 में आयोजित हुए टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शूटिंग में गोल्ड जीता था और इस खेल में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं।

शूटिंग में क्या होता है SH1 कैटेगरी ?

बता दें कि, शूटिंग में SH1 कैटेगरी में ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं जिनकी भुजाओं, धड़ के निचले हिस्से और पैरों में कोई हरकत नहीं होती है या ना के बराबर हरकत होती है या जिनके शरीर के निचले हिस्से में कोई अंग नहीं होते। अवनी और मोना ने SH1 कैटेगरी में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में भारत के लिए मेडल जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version