Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024

समर ओलंपिक इतिहास में मेडल जीतने के मामले में सबसे सफल देश यूएसए एक बार फिर पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीमों की सूची में पहले स्थान पर रहना चाहेगी। उन्होंने इस समर गेम्स के लिए अन्य देशों के मुकाबले सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 592 सदस्य शामिल हैं। हालाँकि, इस बार अमेरिका के लिए चीजें उतनी आसान नहीं होंगी, क्योंकि टोक्यो ओलंपिक 2020 की तरह इस बार भी उन्हें चीन से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

यूएसए ने पिछले कुछ सालों में एथलेटिक्स, स्विमिंग, डाइविंग, रेसलिंग जैसे खेलों में पूरी तरह से हावी रहा है। हालांकि, इस ओलंपिक में पहली बार ब्रेकिंग के शामिल किए जाने के बाद उनकी नजरें इसमें भी अपना दबदबा बनाने पर होंगी। पेरिस ओलंपिक में कई अमेरिकी खिलाड़ी डेब्यू करने के लिए पूरी तैयार हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग खेलों में बड़ा मुकाम हासिल किया है। यहाँ हम आपको पेरिस ओलंपिक 2024 में यूएसए के लिए डेब्यू करने वाले उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

टॉप 5 यूएसए डेब्यूटेंट जिन पर पेरिस ओलंपिक 2024 में टिकी रहेंगी सभी की नजरें

5. हेज़ली रिवेरा (Hezly Rivera)

Hezly Rivera (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)
Hezly Rivera (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)/ The Today Show

पेरिस ओलंपिक 2024 में यूएसए की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी हेजली रिवेरा (Hezly Rivera) ने यूएसए ओलंपिक ट्रायल्स में दमदार प्रदर्शन के बाद अपना स्थान सुरक्षित किया था। उन्होंने खास तौर पर बीम और स्काई बार में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यूएसए ने हमेशा से ही आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में अपना दबदबा बनाए रखा है और रिवेरा के रूप में उन्हें इस खेल के लिए एक और भविष्य का सितारा मिल सकता है।

बता दें कि, 16 वर्षीय रिवेरा की नज़र पहले 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर थी, लेकिन कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते एक विंडो ओपन हुआ, जिसके बाद उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

4. विक्टर मोंटाल्वो (Victor Montalvo)

Victor Montalvo (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)
Victor Montalvo (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)/ Team USA

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार जोड़ा गया एक मात्र खेल ब्रेकिंग अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खेल में टॉप रैंक वाले यूएसए के खिलाड़ी विक्टर मोंटाल्वो (Victor Montalvo) ने 2023 WDSF वर्ल्ड ब्रेकिंग चैंपियनशिप पुरुष का खिताब जीतकर इस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था।

विक्टर पेरिस ओलंपिक में ब्रेकिंग इवेंट में स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। वह शानदार ब्रेक डांस करते हैं और बड़े आसानी से सिग्नेचर ब्रेकिंग मूव्स करते हैं। उनके सिग्नेचर मूव्स में उनका सबसे मशहूर बैकफ्लिप फ्लेयर भी शामिल है। 30 वर्षीय ब्रेकिंग खिलाड़ी का मुकाबला कनाडा के फिल विजार्ड जैसे प्रतिद्वंदियों से होने वाला हैं। हालांकि, उनका लक्ष्य ब्रेकिंग इवेंट में यूएसए के लिए मेडल जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनना है।

3. स्टीफन करी (Stephen Curry)

Stephen Curry (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)
Stephen Curry (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)/ Britannica

15 वर्षों तक एनबीए खेलने के बाद दिग्गज स्टीफन करी (Stephen Curry) यूएसए की बास्केटबॉल टीम के साथ ओलंपिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह बास्केटबॉल में अपनी टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगे। करी एनबीए के आल टाइम थ्री-प्वॉइंट रिकॉर्ड धारक, 4 बार एनबीए चैंपियन, 2 बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, 10 बार ऑल-स्टार और 2 बार स्कोरिंग चैंपियन हैं।

बता दें कि, स्टीफन करी चोट के चलते रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके अलावा, उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 से खुद बाहर रहने का फैसला किया था। 36 वर्षीय सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स, केविन ड्यूरेंट और अन्य खिलाड़ियों के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

2. शा’कैरी रिचर्डसन (Sha’Carri Richardson)

Sha'Carri Richardson (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)
Sha’Carri Richardson (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)/ Britannica

स्प्रिंटिंग सनसनी शा’कैरी रिचर्डसन (Sha’Carri Richardson) ने ओरेगन के यूजीन में यूएस ओलंपिक टीम ट्रायल्स में महिलाओं की 100 मीटर रेस में 10.71 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था। 100 मीटर रेस में मौजूदा यूएस और वर्ल्ड चैंपियन रिचर्डसन महिला एथलेटिक्स में एक ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में उभरी हैं। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यूएसए उनसे रेसिंग में मेडल की उम्मीद कर रहा है।

1. कोको गौफ (Coco Gauff)

Coco Gauff (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)
Coco Gauff (Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024)/ Britannica

यूएसए की महिला टेनिस स्टार कोको गौफ (Coco Gauff) 17 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपना ओलंपिक में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन उस समय उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव था, जिसके चलते उनका सपना टूट गया। हालांकि, इसके बाद से उन्होंने कड़ी मेहनत की और यूएस ओपन 2023 के फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब भी जीता था।

बता दें कि, लंदन ओलंपिक 2012 के बाद से कोई भी अमेरिकी महिला सिंगल्स और डबल्स किसी भी कैटेगरी में मेडल नहीं जीत सकी है। हालांकि, 20 वर्षीय कोको गौफ पेरिस ओलंपिक 2024 में सिंगल्स और जेसिका पेगुला के साथ जोड़ी बनाकर डबल्स खेलने के लिए तैयार हैं। फ्रेंच ओपन 2024 में महिला डबल्स में जीत हासिल करने के बाद गौफ इस ओलंपिक में मेडल जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

Top 5 USA Debutants to Watch Out for at Paris Olympics 2024

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version