Vinesh Phogat Records: पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल से पहले विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी। क्यूंकि इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में उनको केवल 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के गोल्ड मेडल मैच से पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।

Vinesh Phogat Records केवल 29 साल की विनेश अपने रिटायरमेंट से पहले कई ऐसे रिकॉर्ड बना गई हैं जो हमेशा कुश्ती की आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण के तौर पर पेश किया जाएगा। इसी के साथ ही भले ही वो इस बार मेडल जीतने से चूक गईं है लेकिन वह भारत की सबसे बेहतरीन पहलवानों में से एक के साथ ही अब शीर्ष पर भी काबिज हो गई हैं। इस बार वह अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही है।

Vinesh Phogat Records विनेश फोगाट ने सबसे पहला ओलंपिक साल 2016 में रियो में खेला था। फिर इसके बाद उन्होंने साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। इसके बाद अब वो पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग ले रही है। वहीं इसके अलावा विनेश फोगाट के नाम एक नहीं बल्कि तीन-तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी हैं। इसके अलावा विनेश दो वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा विनेश के नाम एक एशियन गेम्स गोल्ड मेडल भी है। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में एशियन चैंपियन का खिताब भी जीता था।
Vinesh Phogat Records विनेश की आदर्श रहीं हैं उनकी चचेरी बहनें :-

Vinesh Phogat Records विनेश फोगाट अपनी चचेरी बहनों की तरह ही कुश्ती के खेल में आगे बढ़ीं है। क्यूंकि भारत की गीता फोगट और बबीता कुमारी भी उसी फोगाट परिवार से आती हैं जिन्होंने कुश्ती में भारत के लिए खूब कीर्तिमान बनाए है। यह परिवार भारत में सबसे प्रसिद्ध कुश्ती परिवारों में से एक है। विनेश के पिता की मौत तब हो गई थी जब वह केवल 9 साल की थी। वहीं विनेश का पालन पोषण भी उनके ताऊ महावीर सिंह फोगट ने ही किया था।
Vinesh Phogat Records 2014 में जीता पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल :-

विनेश फोगाट का जूनियर करियर काफी शानदार रहा था। क्यूंकि विनेश ने साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।
Vinesh Phogat Records रियो ओलंपिक में भी टूटा था विनेश का सपना :-
Vinesh Phogat Records इसके बाद विनेश फोगाट ने इस्तांबुल में ओलंपिक क्वालिफाइंग स्पर्धा जीतकर रियो 2016 के लिए अपना कोटा भी हासिल किया था। लेकिन इस बार क्वार्टर फाइनल में वो देश के लिए पदक जीतने में सफलता नहीं हासिल कर पाई।उस समय अंतिम आठ में चीन की सुन यानान का सामना करते हुए विनेश को पहले पीरियड के मध्य में दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।

Vinesh Phogat Records उस समय विनेश को रोते हुए मैट से स्ट्रेचर पर ले जाया गया था। क्यूंकि उस समय पीड़ा और दर्द स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। उस समय भी विनेश की पदक की संभावनाएं चकनाचूर हो गई थीं। इसी तरह यह पहली बार नहीं था जब विनेश को अपनी मजबूती दिखानी पड़ी थी और विनेश ने इस उलटफेर को प्रेरणा शक्ति में बदल दिया है।
Vinesh Phogat Records 2018 कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड :-

Vinesh Phogat Records विनेश फोगाट ने साल 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में और फिर इसके बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद साल 2019 के सीजन में विनेश ने 53 किग्रा वर्ग में कूदने का फैसला किया था। विनेश फोगाट ने नूर-सुल्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला पदक जीतने से पहले एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उस समय उनके इस प्रदर्शन ने टोक्यो 2020 के लिए उनका स्थान सुनिश्चित किया था।
Vinesh Phogat Records टोक्यो ओलंपिक से पहले था शानदार फॉर्म :-
Vinesh Phogat Records उस समय टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले विनेश फोगाट शानदार फॉर्म में दिख रही थीं। उस समय विनेश पूरे साल अजेय रही थी। विनेश ने तभी तो साल 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में अपना पहला गोल्ड मेडल भी जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिलाओं की 53 किग्रा में प्रथम वरीयता प्राप्त विनेश फोगट ने स्वीडन की सोफिया मैटसन पर जीत के साथ शुरुआत की थी।

Vinesh Phogat Records इसके बाद ही विनेश बेलारूस की वेनेसा कलादजिंस्काया के खिलाफ अपनी अगली बाउट हार गईं थी और आगे नहीं बढ़ पाई। फिर इसके बाद विनेश ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान सर्वश्रेष्ठ शारीरिक और मानसिक स्थिति में नहीं थीं। फिर इसके बाद तुरंत उनकी कोहनी की सर्जरी हुई थी। उस समय टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
Vinesh Phogat Records बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड मेडल :-
Vinesh Phogat Records साल 2022 में विनेश फोगाट ने मैट पर वापसी की और बेलग्रेड में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में ब्रॉन्ज मेडल और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की थी। उस समय उन्होंने उसी साल बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी जीता था।

Vinesh Phogat Records इसके बाद विनेश फोगाट को हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम में भी नामित किया गया था। लेकिन तब वह चोट की वजह से इस प्रतियोगिता से चूक गई थी। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उनका वजन ज्यादा निकला है जिसके चलते हुए अब इनको डिस्क्वालिफाई (अयोग्य) कर दिया गया है।
Vinesh Phogat Records विनेश फोगाट के नाम है ये खिताब और मेडल :-
वर्ल्ड चैम्पियनशिप :-
कांस्य पदक – 2022 बेलग्रेड-53 किग्रा
कांस्य पदक – 2019 नूर-सुल्तान 53 किग्रा
एशियन गेम्स :-
स्वर्ण पदक- 2018 जकार्ता-50 किग्रा
कांस्य पदक- 2014 इंचियोन- 48 किग्रा
कॉमनवेल्थ गेम्स :-
स्वर्ण पदक – 2014 ग्लासगो- 48 किग्रा
स्वर्ण पदक – 2018 गोल्ड कोस्ट-50 किग्रा
स्वर्ण पदक – 2022 बर्मिंघम-53 किग्रा
एशियन चैंपियनशिप :-
स्वर्ण पदक – 2021 अल्माटी- 53 किग्रा
रजत पदक – 2015 दोहा- 48 किग्रा
रजत पदक – 2017 नई दिल्ली- 55 किग्रा
रजत पदक – 2018 बिश्केक-50 किग्रा
कांस्य पदक – 2013 नई दिल्ली- 51 किग्रा
कांस्य पदक – 2016 बैंकॉक- 53 किग्रा
कांस्य पदक – 2019 शीआन-53 किग्रा
कांस्य पदक – 2020 नई दिल्ली- 53 किग्रा
यूथ रेसलिंग चैम्पियनशिप :-
रजत पदक – 2013 जोहान्सबर्ग- 51 किग्रा
Vinesh Phogat Records USA की पहलवान से खेलतीं तो विनेश और आता गोल्ड:-

Vinesh Phogat Records अगर इस बार विनेश फोगाट अयोग्य साबित नहीं होती तो उनका फाइनल में मुकाबला अमेरिका की पहलवान से होना था। इस बार विनेश के फाइनल में पहुंचने के बाद माना जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी। क्यूंकि विनेश फोगाट ने महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से हराया था। वहीं इस बार विनेश का फाइनल मुकाबला बुधवार 7 अगस्त को यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था। इससे पहले विनेश ने प्री क्वार्टरफाइनल में 50 किग्रा में ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को हराया था।
Vinesh Phogat Records विनेश की वजन कम करने की कोशिश हुईं फेल :-

Vinesh Phogat Records मंगलवार रात 6 अगस्त को विनेश फोगाट का वजन 52 किलो था। इसके बाद विनेश ने साइक्लिंग, स्किपिंग आदि करके अपना वजन कम करने की काफी कोशिश भी की थी , लेकिन फिर भी वह अपना वजन कम नहीं कर सकी। इस बार गगन नारंग, दिनशॉ पारदीवाला, उनके पति, फिजियो, मेडिकल स्टाफ, आईओए अधिकारी, भारत में मौजूद लोग, ओजीक्यू ने विनेश का वजन कम करने के लिए रात भर काम किया था लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाया था।
ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज में इन 3 वजहों से हारी टीम इंडिया

