Saturday, July 12

Who is Breakdancer India Sardjoe?

18 वर्षीय ब्रेकडांसर इंडिया सरजो (Breakdancer India Sardjoe) ने 9 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में पहला ब्रेकडांसिंग मैच जीतकर इतिहास रच दिया। हालाँकि, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया के ब्रेकडांसिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है कि, उनका पहला नाम हमारे देश ‘इंडिया’ से मिलता है। उन्होंने 33वें समर ओलंपिक गेम्स में ‘ब्रेकिंग’ के खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि, ब्रेकिंग को पहली बार ब्यूनस आयर्स में 2018 समर यूथ ओलंपिक में पेश किया गया था। इसके बाद इसकी सफलता के कारण, इसे पेरिस 2024 ओलंपिक में एक नए खेल के रूप में जोड़ा गया।

कौन हैं ब्रेकडांसर इंडिया सरजो? | Who is Breakdancer India Sardjoe?

Who is Breakdancer India Sardjoe?

इंडिया सरजो (India Sardjoe) का जन्म साल 2006 में नीदरलैंड की राजधानी हेग में हुआ था। वह बचपन में फुटबॉल खेलती थीं और हिप हॉप डांस क्लास भी लेती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने ब्रेकडांस सीखना शुरू कर दिया और आगे चलकर 10 साल की उम्र में उन्होंने अंडर 12 कैटेगरी में डच राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी जीता।

सरजो ने इसके बाद कई अलग-अलग ब्रेकडांसिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने  2022 में पहले डच चैंपियनशिप, फिर यूरोपीय चैंपियनशिप और छह महीने के अंतराल में रेड बुल बीसी वन विश्व चैंपियनशिप जीती। साल 2023 में उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल किया और वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया सरजो प्रदर्शन

Who is Breakdancer India Sardjoe?

बी-गर्ल इंडिया सरजो (India Sardjoe) ने ब्रेकिंग के पहले राउंड में चीन की लियू किंग्यी को हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी शुरुआत की। क्वार्टर फाइनल में जापान की अयुमी फुकुशिमा के खिलाफ आसान हार झेलने से पहले वह ग्रुप ए में टॉप पर थीं। हालाँकि, वह अपने देश के लिए इस खेल में पहला मेडल जीतने के करीब थीं, लेकिन सेमीफाइनल में जापान की अमी युसा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल में हारने के बावजूद इंडिया अपने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत सकती थीं, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्हें चीन की लियू किंग्यी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने पहले राउंड में हराया था। इसी के साथ, उनका मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

Netherland’s Breakdancer India Sardjoe

गौरतलब हो कि, पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रेकिंग को एक शोपीस इवेंट या स्पोर्ट्स के रूप में रखा गया था, जिसे लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में जगह नहीं मिली है। हालाँकि, यहाँ माना जा रहा है कि 2032 के ब्रिसबेन ओलंपिक में एक बार फिर से ब्रेकिंग की वापसी हो सकती है।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version