Arrangements Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर से 10500 खिलाड़ी इस बार इस मेगा इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
इसके लिए पेरिस ओलंपिक गांव को पूरी तरह से भव्य रूप से तैयार कर लिया गया है। खिलाड़ियों को 24 घंटे जिम और सुपर मार्केट की सुविधा भी मिलेगी। इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि इस बार पेरिस ओलंपिक खेल में एथलीट को रहने खाने सुपर मार्केट जैसी और क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई हैं।

आयोजन ओलंपिक इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर से करीब 10,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो 329 स्पर्धाओं में अपना दमखम पेश करेंगे। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में भारत के भी 117 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
इस खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी पेरिस पहुंचने लगे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर इन खिलाड़ियों के लिए वहां किस तरह की तैयारी की गई है।
Arrangements Paris Olympics: बनाया गया ओलंपिक गांव
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए फ्रांस ने पेरिस में ओलंपिक गांव का निर्माण किया है। 54 हेक्टेयर के इस गांव का निर्माण सेंट्रल पेरिस के उत्तर में किया गया है जो सेंट टेनिस सेंट ओवन और एलिसेंट टेनिस की नगर पालिकाओं तक फैला हुआ है। इसी गांव में ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंचे 10500 खिलाड़ी और करीब 4000 कोचिंग वह अन्य स्टाफ को करने की व्यवस्थाएं ओलंपिक गांव में किया गया है।

यहां 2800 अपार्टमेंट बनाए गए हैं इनमें करीब 3 लाख से अधिक फर्नीचर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शेतूर रॉक्स लिली मार्सेल और ताहिती के इलाकों में भी खिलाड़ियों को रोकने की व्यवस्थाएं की गई हैं। खिलाड़ियों को जहां ठहराया जाएगा वहां से उनके खेल स्थल की दूरी अधिकतम 30 मिनट की होगी।
Arrangements Paris Olympics: यह सुविधा भी उपलब्ध रहेंगे
ओलंपिक गांव में ठहरने वाले खिलाड़ियों को ऐसा लगेगा कि उन्हें एक घर मिला है ऐसी बात ओलंपिक मैनेजमेंट के एक रिपोर्ट से सामने आई है। खिलाड़ियों के पास 24 घंटे खुला रहने वाला जिम 3500 वर्ग मीटर में फैला पाली क्लीनिक सुपर मार्केट पार्क के भी सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा 3200 सीटों वाला डाइनिंग । खिलाड़ियों के पास 24 घंटे खुला रहने वाला जिम 3500 वर्ग मीटर में फैला पाली क्लीनिक सुपर मार्केट पार्क के भी सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, 3200 सीटों वाला डाइनिंग हॉल भी खिलाड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। खिलाड़ी एथलीट विलेज क्लब में आराम भी कर सकते हैं और ओलंपिक का लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं। मैनेजमेंट ने साथी एक दूसरे से संवाद करने के लिए उन्हें मदद भी प्रदान करने की बात की है।
खेल गांव में इस बार एथलीट 365 स्पेस की मदद से भी खिलाड़ियों को एंटी डोपिंग और मैच फिक्सिंग के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। ओलंपिक गांव में खिलाड़ियों की जरूरत का हर सामान आसानी से उपलब्ध रहेगा ऐसा ओलंपिक मैनेजमेंट का दावा है।
Arrangements Paris Olympics: करीब 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर
खेल खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों को ओलंपिक गांव के क्षेत्र का लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2800 अपार्टमेंट के इस गांव में करीब एक तिहाई निजी घर लोगों को बेचा जाएगा जबकि एक तिहाई सार्वजनिक आवास और बाकी का आवास किराए पर उठाया जाएगा।
यहां पर दुकान होटल पार्क स्कूल और सार्वजनिक सुविधाओं को विकसित करके करीब 6000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कारण जाएंगे। इसके अलावा इस गांव के बगल में 2500 नए घर एक होटल 7 हेक्टेयर उद्यान और पार्क 120000 वर्ग मीटर कार्यालय और शहर की सेवाएं एवं 32 वर्ग मीटर में दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
Arrangements Paris Olympics: सुरक्षा के रहेंगे जबरदस्त बंदोबस्त
पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार 30000 पुलिसकर्मी सुरक्षा के बंदोबस्त में रखे जाएंगे। इसके अलावा 15000 कमी और 49000 निजी सुरक्षा गार्ड खिलाड़ियों वह उनकी कोचिंग स्टाफ की देखरेख करेंगे। वही 30000 स्वयंसेवक दर्शकों का स्वागत करेंगे और उनकी देखरेख करेंगे।

पेरिस ओलंपिक में 30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के बंदोबस्त देखेंगे। इसके अलावा 15 हजार सैन्य कर्मी और 49 हजार निजी सुरक्षा गार्ड खिलाड़ियों व उनके कोचिंग स्टाफ की देखरेख करेंगे। वहीं, 30 हजार स्वंयसेवक दर्शकों का स्वागत करेंगे और उनकी देखरेख करेंगे।







