Tuesday, February 17

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार भारतीय एथलीट्स काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस बार भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। क्यूंकि उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और मिक्स टीम शूटिंग इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Manu Bhaker
image source : X

 इस पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक भारत ने दो मेडल जीत लिए है। इसके अलावा भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी भी काफी अच्छा खेल दिखा रही है। इसके अलावा अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। वहीं इसके अलावा भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी इस कमाल का खेल दिखा रहे है।

Lakshya Sen
image source : X

वहीं अब आज छठे दिन पेरिस ओलिंपिक 2024 में भी सभी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आने वाले हैं। आज छठे दिन हॉकी, गोल्फ, निशानेबाजी आदि तमाम खेलों में भारतीय खिलाड़ी नजर आने वाले है। आइए अब जानते है कि भारत का पेरिस ओलंपिक में गुरुवार यानी छठे दिन का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) कैसा रहने वाला है।

Paris Olympics 2024 गोल्फ :-

पुरुष व्यक्तिगत फाइनल :- गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे

Paris Olympics 2024 निशानेबाजी :-

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल) :- स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे

Sifat Kaur Samra

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालीफिकेशन ):- सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3:30 बजे

Paris Olympics 2024 हॉकी :- 

Indian mens hockey team
image source : X

भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच) :- दोपहर 1:30 बजे

Paris Olympics 2024 मुक्केबाजी :- 

Nikhat Zareen

महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल) :- निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे

Paris Olympics 2024 तीरंदाजी :-

पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन) :- प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2:31 बजे

पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन) :- दोपहर 3.10 बजे से।

Paris Olympics 2024 टेबल टेनिस :-

महिला एकल (क्वार्टर फाइनल) :- दोपहर 1.30 बजे से

Paris Olympics 2024 नौकायन :-

पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन :- दोपहर 3.45 बजे

पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद

महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस 1 के बाद।

ये भी पढ़ें: किलियन एमबाप्पे ने लीग 2 क्लब कैन में खरीदी अधिकतर हिस्सेदारी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version