Paris Olympics 2024: India vs Germany Hockey Semifinal
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन ने 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। भारतीय हॉकी टीम इस बार गोल्ड जीतने की प्रवल दावेदार मनी जा रही है।
पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अभी तक केवल कांस्य पदक तक ही सीमित रहा है। हालाँकि,भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर 140 करोड़ देशवाशियों के उम्मीदों को जिन्दा रखा है। गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 4-2 से हराया था।

पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 4 गोल मारे, जबकि ब्रिटेन के खिलाड़ी 2 ही गोल कर पाए। श्रीजेश ने ब्रिटेन के खिलाफ दीवार बनकर खड़े रहे, अब सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से होगा। यह मुकाबला मंगलवार 6 अगस्त को रात 10.30 बजे से शुरू होगा।
जर्मनी के सामने भारत की कड़ी चुनौती
वैसे तो हर एक मुकाबला नया होता है लेकिन टीम का पिछला प्रदर्शन उसके आत्मविश्वास को ऊँचा रखता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक का मुकाबला जर्मनी को 5-4 से हराकर जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला कांस्य पदक ओलंपिक गेम्स में हॉकी टीम को 41 साल बाद मिला कोई पदक था।
ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ भारत के आंकड़ें
भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। ओलंपिक गेम्स के हॉकी मुकाबले में भारत ने पिछले 12 मुकाबलों में 5 बार जीत दर्ज की है। जबकि जर्मनी को 4 बार जीत मिली है। दोनों के बीच 3 मुकाबले ड्रा रहे हैं।

वैसे जर्मनी और भारत के पिछले 5 मैचों की बात करें तो भारत को चार मैच में जीत मिली है वहीं जर्मनी को मात्र एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है। भारत को जर्मनी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बर्लिंग ओलंपिक 1936 में 8-1 से मिली थी। वहीं जर्मनी ने मोंट्रियल ओलंपिक में 7-1 से जीत दर्ज की थी।
पेरिस ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अगर बेल्जियम के मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम अभी तक किसी भी टीम से नही हारी है। उधर बेल्जियम की टीम क्वार्टरफाइनल में मिली हार के बाद पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

भारत अगर सेमीफाइनल में जर्मनी को हरा देता है तो वह फाइनल में नीदरलैंड और स्पेन के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल में विजेता टीम से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम दूसरे ओलंपिक में अपना पदक पक्का कर लेगी।
भारत ने ओलंपिक में अभी तक 8 स्वर्ण, एक रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने हॉकी का आखिरी स्वर्ण पदक 1980 में हुए मास्को ओलंपिक में जीता था।
यह भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी मात, 52 सालों बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत