Thursday, March 12

Paris Paralympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में अब पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) खेलों की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार इन पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत समेत दुनिया के 167 देशों के एथलीटों ने इसमें भाग लिया है। वहीं इस बार खास बात यह रही है कि इन खेलों के इतिहास में पहली बार इसका उद्घाटन समारोह स्टेडियम से बाहर चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित किया गया। इस बार इन पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत की तरफ से भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) संयुक्त रूप से ध्वजवाहक बने है।

Paris Paralympics 2024 भारतीय दल के कुल 179 एथलीट्स ने लिया भाग :-

paris paralympic games 2024
image source : X

इस बार इन पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत की तरफ से 84 सदस्यी टीम हिस्सा लेने वाली है। इनके अलावा इस बार इन खेलों में 95 भारतीय अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बार इन खेलों में सभी खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल किए गए हैं। तभी तो इस बार भारतीय दल में टोटल 179 सदस्य शामिल हैं। वहीं इस बार इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

Paris Paralympics 2024 उद्घाटन समारोह में 167 देशों की परेड :-

indian team
image source : X

इस बार भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि 29 अगस्त को स्पर्धाओं के कारण 32 खिलाड़ियों ने इस उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया है। इस बार 167 देशों की परेड में भारत की तरफ से कुल 106 सदस्यों ने इन खेलों की परेड में हिस्सा लिया। इनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल रहे है।

Paris Paralympics 2024 भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद :-

Devendra Jhajharia
image source : X

भारत ने साल 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। इन पदकों को जीतकर अंक तालिका में भारत समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। अब इन खेलों के तीन साल बाद फिर से भारत का लक्ष्य इन खेलों में स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना भी है। इस बार भारत 12 खेलों में भाग ले रहा है। वहीं टोक्यो में भारत की तरफ से 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।

Paris Paralympics 2024 पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं :-

pm modi
image source : X

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखते हुए सभी खिलाड़ियों को इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है कि, “सभी 140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। क्यूंकि प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस बार हर कोई उनकी सफलता के लिए प्रयासरत है।” इस बार के पेरिस पैरालंपिक खेलों में चार हजार से ज्यादा पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी पैरा एथलीट 11 दिनों तक 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले है।

ये भी पढ़ें: बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन को मिला गोल्डन शू अवार्ड, बुंडेसलीगा 2023-24 में लगाया था गोल का अंबार

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version