Monday, February 16

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स 2024 (Paris Paralympics 2024) में आज इन खेलों का आठवां दिन है। इन खेलों में आज भारत एक बार फिर से एक्शन में रहेगा। इस दिन भी भारत को अपने एथलीटों से पदक की उम्मीद लगी हुई है। वहीं सातवें दिन भारत ने 4 मैडल जीते है। अब पदक तालिका में भारत 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि
Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में खेलों के आठवें दिन एक बार फिर से भारतीय एथलीट अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। आज ब्लाइंड जूडो में प्रतिस्पर्धा में भारतीय पैरा एथलीट कपिल और कोकिला अपना दमखम दिखाने वाले हैं। वहीं इसके अलावा तीरंदाजी अभियान में आज फिर से हरविंदर सिंह और पूजा अपनी चुनौती पेश करने वाले है।

Harvinder Singh
image source : X

इससे पहले हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि भारतीय पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने भारत को मेंस रिकर्व आर्चरी में गोल्ड मेडल दिलाया था। तभी उनसे आज के दिन एक बार फिर से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं सातवें दिन भारत ने 4 मैडल जीते है। अब पदक तालिका में भारत 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का हुआ शानदार आगाज, भारत समेत 167 देशों ने लिया हिस्सा, भारतीय दल के ध्वजवाहक बने सुमित-भाग्यश्री
image source : X

इन पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) के खेलों में भारत के पास कुल 24 पदक हो गए है। लेकिन अभी भारतीय एथलीट इन पदकों की संख्या को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। इससे पहले ये सभी भारतीय एथलीट टोक्यो पैरालंपिक 2020 का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं। क्यूंकि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे।

Paris Paralympics 2024 में 5 सितंबर को होने वाली प्रतिस्पर्धाओं के आठवें दिन भारत का शेड्यूल इस प्रकार है :-

निशानेबाजी :-
मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन – सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल — दोपहर 1 बजे

तीरंदाजी :-
मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) — पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) — दोपहर 1:50 बजे

जूडो :-
महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान) — 1:30 बजे
पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल – कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला) — 1:30 बजे

एथलेटिक्स :-
महिलाओं की 100 मीटर टी12 सेमीफाइनल: सिमरन — 3.21 बजे
पुरुषों की शॉटपुट एफ35 फाइनल – अरविंद — रात 12:12 बजे (6 सितंबर)

पावरलिफ्टिंग :-
पुरुषों का 65 किग्रा का फाइनल – अशोक — रात 10:05 बजे।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने किया टी20 इंटरनेशनल डेब्यू

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version