Thursday, February 12

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। पैरालंपिक इतिहास में ऊंची कूद श्रेणी में भारत के इस स्टार एथलीट निषाद कुमार ने अपना दूसरा और भारत का सातवां पदक जीता। है।

Nishad Kumar
image source : X

इस प्रतियोगिता में भारत के इस स्टार एथलीट ने कुल 2.04 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में भारत के अन्य प्रतिभागी राम पाल ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1.95 मीटर की बराबरी करते हुए सातवां स्थान हासिल किया।

Nishad Kumar
image source : X

वहीं इस प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता टाउनसेंड रोडरिक-रॉबर्ट्स ने कुल 2.08 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता। अमेरिका के इस पैरा एथलीट ने इस बार भी स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया है। इसके बाद अब भारत के इस स्टार एथलीट ने इन पेरिस पैरालिंपिक में सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग भी लगाई है।

Nishad Kumar
image source : X

इसके साथ ही अब निषाद कुमार लगातार दो पैरालंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बन गए है। इस बार उन्होंने पैरालंपिक ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी रोडेरिक को कड़ी टक्कर दी थी। वहीं इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के स्टार निषाद कुमार ने इस प्रतियोगिता में ही रजत पदक जीता था।

Paris Paralympics 2024 स्वर्ण पदक से चूकने का अफसोस :-

इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने ऊंची कूद श्रेणी में भारत को लगातार दूसरा पदक दिलाया है। इस बार भी उन्होंने भारत को रजत पदक दिलाया है। वहीं भारत को पदक दिलाने के साथ – साथ उनको स्वर्ण से चूकने का अफसोस भी हुआ है।

Nishad Kumar
image source : X

क्यूंकि अपने तीसरे प्रयास में असफल होने के बाद निषाद कुमार काफी भावुक हो गए थे। जैसे ही उन्होंने भारत को इस प्रतियोगिता में रजत पदक दिलाया तो उसके बाद उनको खेल के मंच को नमन करते देखा गया था। वहीं इस प्रतियोगिता का कांस्य पदक मार्गिएव जॉर्जी ने जीता। इस बार यह खिलाड़ी इन पेरिस पैरालंपिक 2024 में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे है।

ये भी पढ़ें: किलियन एमबाप्पे ने ला लीगा में दागा अपना पहला गोल, रियल मेड्रिड ने रियल बेटिस को हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version