Saturday, February 21

Paris Paralympics: India Made a Record In Paris Paralympics, Recorded This Special Achievement

पेरिस ओलंपिक के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों का जलवा पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics) में भी देखने को मिल रहा है। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में नया इतिहास रच दिया है। पेरिस में चल रहे इस मेगा इवेंट में छठे दिन भारत ने 5 मेडल जीतकर एक पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड था।  

पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics) में भारतीय खिलाड़ियों ने इवेंट के कुछ दिनों के अंदर ही वो कारनामा कर दिया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, भारत ने पेरिस में 20 मेडल जीतने के आकंडे को छू लिया है और साथ ही एक पैरालंपिक गेम्स (Paris Paralympics) में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बता दें कि, अब भारत के खाते में कुल 20 मेडल होई गए हैं। इनमे 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

टोक्यो के बाद अब पेरिस में कमाल 

Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि
Paris Paralympics / getty image

पेरिस से पहले भारत ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था, उस समय भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे। अब पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में  उस रिकॉर्ड को भारतीय जाबाजों ने मात्र 6 दिनों के भीतर ही ब्रेक कर दिया है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics) में भारत ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। इनमे सबसे ज्यादा 10 मेडल एथलेटिक्स से आए हैं, वहीं 5 मेडल बैटमिंटन और 4 मेडल शूटिंग में आए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में शरद कुमार, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर सहित अन्य खिलाड़ियों के द्वारा यह मेडल लाए गए हैं।

काफी उतार-चढ़ाव रहा भारत का पैरालंपिक सफर  

Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि
Paris Paralympics / getty image

भारत ने पैरालंपिक गेम्स में साल 1968 से हिस्सा ले रहा है। भारत ने पहले पैरालंपिक गेम्स में एक भी मेडल नहीं जीत सका थी। भारत के लिए पहला मेडल गोल्ड मेडल के रूप में साल 1972 में आया था। भारत ने उसके बाद लगातार 2 पैरालंपिक में हिस्सा नहीं लिया था। पैरालंपिक गेम्स 1984 में भारतीय पैराएथलीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 4 मेडल डाले थे।

इसके बाद एक बार फिर भारत की झोली में अगले 4 पैरालंपिक में एक भी मेडल नहीं आ सका। एथेंस पैरालंपिक 2004 में भारत ने 2 मेडल अपने नाम किए और इसके बाद साल 2008 बीजिंग पैरालंपिक गेम्स में भारत के हाथ फिर निराशा हाथ लगी और भारत को कोई मेडल जीते ही संतोष करना पड़ा।

Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि
Paris Paralympics / getty image

साल 2008 में एक मेडल और उसके बाद 2016 रियो पैरालंपिक में भारत ने वापसी करते हुए 4 मेडल अपने नाम किए। उसके बाद से अब तक भारत ने पीछे मुड़कर नही देखा है और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीतकर भारत ने रिकॉर्ड बनाया था उअर उसके बाद पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 मेडल अपने नाम किए हैं।    

यह भी पढ़ें:- Paris Paralympics 2024: जानिए कौन है दीप्ति जीवनजी, जिन्होंने दिलाया भारत को 16वां मेडल, 400 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version