Friday, February 13

Asian Shooting Championship: विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और भारत के स्टार निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बीते दिन वीरवार को एशियाई चैंपियनशिप की 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में टीम के साथी नीरज कुमार को पछाड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए इस बार भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैंपियनशिप के 50 मीटर थ्री पोजीशन में क्लीन स्वीप किया है।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता स्वर्ण पदक :-

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारत के स्टार पुरुष निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बीते दिन गुरुवार को एशियाई चैंपियनशिप की 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में टीम के साथी नीरज कुमार को पछाड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया है।

Aishwary Pratap Singh Tomar
Aishwary Pratap Singh Tomar

इससे पहले भारत के ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य ने नए साल में भी अपनी शानदार लय जारी रखी थी। इस बार भारत के 25 वर्षीय निशानेबाज ने 362 के विश्व रिकॉर्ड के चलते अपने साथी खिलाड़ी नीरज कुमार को महज 0.2 अंक से पीछे छोड़ा है। क्यूंकि ऐश्वर्य ने अपना अंतिम शॉट 10.7 का लगाया था। इसके चलते उनको जीत हासिल हुई है। उनके अलावा इस बार नीरज ने 361.8 अंक से रजत पदक जीता है।

Aishwary Pratap Singh Tomar
Aishwary Pratap Singh Tomar

जबकि अखिल श्योराण ने 343.5 अंक से कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है। वहीं इससे पहले क्वालीफिकेशन में नीरज 593 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहंचे थे। जबकि ऐश्वर्य 588 अंक से दूसरे और श्योराण इतने ही अंक से तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके चलते हुए इस बार नीरज, ऐश्वर्य और श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने 1769 अंक से टीम स्वर्ण पदक भी जीता है। उनके अलावा इस बार जापान 1754 अंक के चलते दूसरे स्थान पर और कजाखस्तान 1748 अंक के साथ तीसरे पायदान है।

जूनियर वर्ग में एड्रियन कर्माकर ने जीता दूसरा स्वर्ण :-

Adrian Karmakar
Adrian Karmakar

इसके अलावा जूनियर पुरुष फाइनल में एड्रियन कर्माकर ने 353.2 अंक के साथ इस चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। जबकि कजाखस्तान के दिमित्री किम उनसे 4.7 अंक पीछे दूसरे स्थान रहे हैं। वहीं इस बार भारत के मानवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। उनके अलावा फाइनल में पहुंचे तीसरे भारतीय हेमंत बर्मन शूटऑफ में पिछड़कर पांचवें स्थान पर रहे हैं। वहीं यह शूटिंग चैंपियनशिप शनिवार को समाप्त होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version