Friday, February 13

Asian Shooting: एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार अभियान जारी है। इसमें अब ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस स्पर्धा के फाइनल में ऐश्वर्य ने 462.5 का स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि चीन के निशानेबाज वेनयू झाओ को रजत पदक मिला है। उन्होंने कुल 462 अंक हासिल किए। इसके अलावा जापान के नाओया ओकाडा ने कुल 445.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता स्वर्ण पदक :-

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार अभियान जारी है। इसके चलते हुए अब भारतीय स्टार निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने कुल 462.5 का स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Aishwarya Pratap Singh Tomar
Aishwarya Pratap Singh Tomar

जबकि इस बार रजत पदक चीन के निशानेबाज वेनयू झाओ को मिला है, जिन्होंने कुल 462 अंक हासिल किए। इसके अलावा जापान के निशानेबाज नाओया ओकाडा ने भी कुल 445.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।इसके अलावा भारतीय स्टार निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इस स्पर्धा में अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतियोगिता के अधिकांश समय में अपनी बढ़त बनाए रखी।

Aishwarya Pratap Singh Tomar
Aishwarya Pratap Singh Tomar

इसके चलते हुए 24 साल के युवा निशानेबाज ने नीलिंग पोजीशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन इसे वह प्रोन पोजीशन में दोहरा नहीं पाए। हालांकि स्टैंडिंग दौर में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया और 1.5 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रवेश करने के बाद विजेता बने हैं।

क्वालिफिकेशन दौर में तीसरे स्थान पर थे ऐश्वर्य :-

इसके अलावा इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय निशानेबाजों में चैन सिंह चौथे स्थान पर रहे है। जबकि अखिल श्योराण फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। वहीं इससे पहले ऐश्वर्य तोमर, चैन सिंह और श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Aishwarya Pratap Singh Tomar
Aishwarya Pratap Singh Tomar

इसके अलावा तोमर क्वालिफिकेशन में कुल 584 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। इसके चलते हुए यह तोमर का इसी स्पर्धा में दूसरा एशियाई खिताब था। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा जकार्ता में साल 2024 सत्र में हालांकि तोमर को श्योराण से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version