Monday, February 16

Wrestling Selection Trials: पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत के स्टार पहलवान अमर सहरावत कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। इस बार विश्व चैंपियनशिप के लिए हुए चयन ट्रायल में स्टार पहलवान अमन (57 किग्रा) को कोई खास चुनौती नहीं मिली थी। तभी तो अब क्रोएशिया के जगरेब में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप 2025 में यह अमन सहरावत का विश्व स्तर का दूसरा टूर्नामेंट होने वाला है।

इसके अलावा इसी साल जून में अमन ने प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करते हुए मंगोलिया रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता था। इसके चलते वह यहां हुए ट्रायल में मंगोलिया की तुलना में कहीं बेहतर नजर आए। क्यूंकि उन्होंने अपने पहले मैच में सुमित के खिलाफ मात्र एक अंक गंवाने के बाद शुरुआती पीरियड में ही तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने फाइनल में राहुल को एकतरफा अंदाज में बिना कोई अंक गंवाए तकनीकी श्रेष्ठता से हरा दिया।

अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटे अमन सहरावत :-

इस जीत के बाद भारत के स्टार पहलवान अमन ने कहा कि, “मुझे लगता है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट चुका हूं। इस समय मेरी फिटनेस अच्छी है और मेरी लय भी वापस आ गई है। अब मैं विश्व चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

Aman Sehrawat
Aman Sehrawat

क्यूंकि मैंने मंगोलिया रैंकिंग सीरीज में कुछ गलतियां की थी, लेकिन वह एक साल बाद मेरी पहली प्रतियोगिता थी। अब मुझे लगता है कि मैंने इतना बुरा प्रदर्शन नहीं किया था। मैं एक समय 11-6 से आगे भी चल रहा था, लेकिन मैं उस हार को स्वीकार करता हूं। जबकि दूसरी तरफ सुजीत कलकल ने शानदार खेल दिखाते हुए सोमवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Aman Sehrawat
Aman Sehrawat

उन्होंने अनुज (10-0) और विशाल कालीरमन (8-4) के खिलाफ अपने मजबूत रक्षात्मक खेल से सभी को प्रभावित किया है। इस बीच वह मुश्किल स्थिति से जवाबी हमला करके अंक बटोरने में सफल रहे। इसके अलावा बजरंग पुनिया के हटने के बाद 65 किग्रा में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन काफी लचर रहा है, लेकिन सुजीत ने अपने इस प्रदर्शन से उम्मीदें जगा दी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version