Anush Aggarwal: अनुष अग्रवाल ने अपने घोड़े मन्नी को रिटायर करते हुए अंतिम विदाई दी है। यह उनका (Anush Aggarwal) वही घोडा है जिसने उनको एशियाई खेलों में घुड़सवारी की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीताया था। इस बीच अब अनुष (Anush Aggarwal) ने कहा कि मन्नी रिटायर होंगे और अब वह कभी प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। इसके अलावा अनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो में कहा है कि, “मन्नी ने मुझे पहली बार कई उपलब्धियां दिलाईं।”
Anush Aggarwal ने किया अपने घोड़े मन्नी को रिटायर :-
एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले राइडर अनुष अग्रवाल (Anush Aggarwal) ने अपने घोड़े मन्नी के साथ सात साल पुरानी अपनी सफल साझेदारी के अंत की घोषणा कर दी है।

अब उनका यह घोडा प्रतिस्पर्धी खेलों से रिटायर हो गया है। क्यूंकि हांगझोऊ एशियाई खेल 2023 ड्रेसेज टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अनुष ने अपने घोड़े को भावुक विदाई दी है।

भारत के स्टार राइडर अनुष अग्रवाल (Anush Aggarwal) ने कहा है कि अब मन्नी रिटायर होंगे। वह अब कभी भी घुड़सवारी की किसी भी प्रतियोगिता में नहीं दिखाई देंगे। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो में भी कहा है कि, “मेरे इस प्यारे घोड़े मन्नी ने मुझे पहली बार कई उपलब्धियां दिलाईं।

इसने मुझे (Anush Aggarwal) पहली बार ग्रां प्री में खेलना, पहली बार अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री में खेलना और पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोडियम पर जगह भी दिलाई। इसके अलावा मन्नी मुझे उन बड़े अंतरराष्ट्रीय शो में भी ले गया जिनके बारे में मैंने केवल सपने में ही सोचा था।”

इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “इस बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसने मुझे सिखाया कि जब घोड़ा और सवार एक-दूसरे पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। तब यह कितना खूबसूरत अहसास होता है।” वहीं इस घोड़े मन्नी ने ही भारत के स्टार घुड़सवार अनुष (Anush Aggarwal) को घुड़सवारी की दुनिया में चमकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके अलावा इस घोड़े मन्नी ने ही प्रतिष्ठित ग्रां प्री स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कराने तक अनुष के करियर को आकार देने में अपनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं पिछले साल कोलकाता के अनुष अग्रवाल पेरिस खेलों के दौरान ओलंपिक में ड्रेसेज स्पर्धा में भाग लेने वाले पहले भारतीय राइडर बने थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


