Archery WC: तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत के धीरज, तरुणदीप और अतनु की तिकड़ी स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई है। इस भारतीय जोड़ी को फाइनल मैच में चीन की जोड़ी से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय जोड़ी को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा यह भारत का सत्र के पहले टूर्नामेंट का तीसरा पदक भी है।

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने जीता रजत पदक :-

भारत के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास की तिकड़ी तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने से चूक गई हैं। इस बार भारतीय जोड़ी को फाइनल मैच में चीन से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा है।

Dheeraj, Tarundeep and Atanu
Dheeraj, Tarundeep and Atanu

जिसके चलते हुए इस बार भारतीय जोड़ी को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं यह भारत का सत्र के पहले टूर्नामेंट का तीसरा पदक भी है। इसके बाद भारत की नजरे चौथे पदक पर भी लगी हुई हैं क्यूंकि धीरज पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं।

भारत की कंपाउंड मिश्रित और पुरुष टीम ने जीते थे पदक :-

Dheeraj Bommadevara
Dheeraj Bommadevara

इस रजत पदक से पहले भारत ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। जबकि भारत के स्टार तीरंदाज अभिषेक वर्मा कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए थे।

अच्छी शुरुआत को कायम नहीं रख पाई भारतीय जोड़ी :-

Tarundeep Rai
Tarundeep Rai

इस बार रिकर्व टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत और चीन के बीच पहला सेट 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। इस सेट में इन दोनों ही टीमों ने कुल 54 अंक बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने दो बार 10 और दो बार नौ अंक बनाए। लेकिन इसके बाद दो बार आठ अंक जुटाने के कारण उन्होंने इस सेट को ही जीतने का मौका गंवा दिया।

atanu das
atanu das

जबकि ली झोंगयुआन, काओ वेनचाओ और वैंग यान की चीन की टीम ने दूसरे सेट में चार बार 10 अंक बनाकर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारत फिर से आठ अंक पर तीर चलाकर इस सेट को 55-58 से हार गया। अब इस मैच में बने रहने के लिए भारत को तीसरा सेट जीतने की जरूरत थी। लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई और केवल 54 अंक ही बना पाई। जबकि चीन की टीम ने 55 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले चीन ने कांस्य पदक भी जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version