Chess: टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज (Chess) टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियनशिप डी गुकेश ने हमवतन हरिकृष्णा को हरा दिया है। इस (Chess) प्रतियोगिता में गुकेश की यह तीसरी जीत थी। जिसके चलते हुए अब वह एक बार फिर से खिताब को जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।

इसके चलते हुए अब वह भारत के अपने साथी आर प्रज्ञानंदा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त शीर्ष पर चल रहे हैं। क्यूंकि अब इन तीनों ही खिलाड़ियों के पांच-पांच अंक हो गए हैं। वहीं अब वह इस (Chess) ख़िताब को जीतने की दौड़ में भी आ गए हैं।
Chess आर प्रज्ञानंदा ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट से खेला ड्रा :-
भारत के स्टार शतरंज (Chess) खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ अपने मुकाबले को ड्रा करा दिया है। जबकि एक अन्य (Chess) मुकाबले में अब्दुसात्तोरोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ भी ड्रा खेला है।

इसके अलावा भारत के एक अन्य (Chess) खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने अपने मुकाबले में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। क्यूंकि उनको स्थानीय खिलाड़ी मैक्स वार्मरडैम ने हरा दिया है। वहीं इस टूर्नामेंट में अब यह अर्जुन की चौथी हार है।

इसके अलावा इस (Chess) प्रतियोगिता में भारत के अर्जुन एरिगेसी ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे वरीय खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की थी। लेकिन अब इस टूर्नामेंट में अपने काफी निराशाजनक प्रदर्शन के चलते हुए उन्होंने लगभग 28 रेटिंग अंक खो दिए हैं। जिसके चलते हुए अब वह लाइव रेटिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

इस (Chess) प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी लियोन ल्यूक मेंडोंका ने चीन के गत चैंपियन वेई यी को ड्रॉ पर रोक दिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने नीदरलैंड के बेंजामिन बोक के साथ ड्रॉ खेला। जबकि भारत की दिव्या देशमुख अपने मुकाबले को चीन की मियाओई लू से हार गईं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








