Chess Ranking: अभी हाल ही में पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ताजा चेस रैंकिंग (Chess Ranking) में पांचवें स्थान पर है। गुरुवार को जारी हुई शतरंज रैंकिंग (Chess Ranking) में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी भी गुकेश से एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर मौजूद है।
Chess Ranking ताजा चेस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 की ईएलओ रेटिंग (Chess Ranking) तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने है। जबकि वह ऐसा करने वाले दुनिया के कुल 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय वह 2801 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
गुकेश पांचवें स्थान पर बरकरार :-
अभी हाल ही में पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले भारत के 18 वर्षीय डी गुकेश 2783 रेटिंग (Chess Ranking) के साथ इस समय मौजूदा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। जबकि इस समय नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2831 रेटिंग (Chess Ranking) के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

इसके बाद फैबियानो कारूआना (2803) और हिकारू नाकामुरा (2802) की अमेरिकी जोड़ी आती है। इसके अलावा विश्वनाथन आनंद शीर्ष 10 में तीसरे भारतीय हैं। जो 2750 की ईएलओ रेटिंग (Chess Ranking) के साथ इस समय 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इन तीनों के अलावा छह और भारतीय शीर्ष 50 में शामिल हैं।

इनमें भारत के आर प्रज्ञानानंदा (13वें), अरविंद चितंबरम (23वें), विदित गुजराती (24वें), पी हरिकृष्णा (36वें), निहाल सरीन (41वें) और रौनक साधवानी (48वें) मौजूद हैं। जबकि महिला वर्ग में अभी हाल ही में महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन बनी कोनेरू हम्पी भारत का नेतृत्व कर रही हैं।

महिला वर्ग में भारत की कोनेरू हम्पी ताजा रैंकिंग (Chess Ranking) में 2523 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि चार चीनी खिलाड़ी शीर्ष पर हैं। महिलाओं में पूर्व विश्व चैंपियन होउ यिफान 2633 ईएलओ रेटिंग के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। इसके बाद जू वेनजुन (2561) दूसरे, तान झोंगयी (2561) तीसरे और लेई टिंगजी (2552) चौथे स्थान पर हैं।

इसके अलावा भारत की दिव्या देशमुख 2490 की रेटिंग के साथ 14वें स्थान पर हैं। जबकि द्रोणवल्ली हरिका (2489) दो स्थान पीछे 16वें स्थान पर हैं। अभी हाल ही में विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली आर वैशाली 2476 की रेटिंग के साथ 19वें स्थान पर हैं। वहीं जूनियर पुरुष वर्ग में गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


