Monday, February 2

 

Google News Sports Digest HindiD Gukesh: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के विजेता बन गए है। उन्होंने 14वें और अंतिम दौर में चीन के गत विजेता डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया है। वहीं इससे पहले यह मुकाबला भी ड्रा की तरफ बढ़ता दिख रहा था।

Gukesh D (World Chess Championship 2024)
Gukesh D (World Chess Championship 2024)

लेकिन तभी लिरेन की एक गलती ही उनके लिए मुकाबले में भारी पड़ गई। वहीं उनकी गलती का फायदा उठाते हुए भारत के डी गुकेश (D Gukesh) ने मुकाबले को जीत लिया। इस तरह से गुकेश (D Gukesh) ने 18 वर्ष की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके चलते हुए इस मामले में गुकेश (D Gukesh) ने गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 22 वर्ष की आयु में यह खिताब जीतकर अपने नाम किया था।

सबसे कम उम्र में खिताब जीतने वाले युवा बने D Gukesh :-

डी गुकेश (D Gukesh) इस खिताब को जीतने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले साल 2007 में विश्वनाथन आनंद ने इस विश्व चेस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की थी। आंनद ने साल 2007, 2008, 2010, और 2012 में इस टाइटल को जीतकर अपने नाम किया था।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया था। लेकिन अब भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ने उनको पीछे छोड़ दिया है। भारतीय खिलाड़ी डी गुकेश (D Gukesh) अब सबसे युवा विश्व चेस चैंपियन बन गए हैं। तभी तो अब हम आपको गुकेश और आनंद की उपलब्धियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा 18 वर्ष की उम्र तक इन दोनों ने किन-किन खिताबों पर कब्जा किया था, यह भी जानकारी दे रहे है।

गुकेश डोम्माराजू की उपलब्धियां :-

2015: एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप (अंडर-9) जीती।

2018: विश्व कैडेट चेस चैंपियनशिप (अंडर-12) जीती।

2019: 12 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) खिताब जीता। विश्व स्तर पर सबसे युवा आईएम बनने का रिकॉर्ड बनाया।

2021: 14 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर (जीएम) खिताब जीता।

2022: चेस ओलंपियाड में भारत की टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्यक्तिगत बोर्ड प्रदर्शन पर स्वर्ण पदक जीता।

मेमोरियल जूलियस बेर कप के विजेता।

2023: टाटा स्टील चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल विश्व स्तर पर सुपर ग्रैंडमास्टरों के खिलाफ जीत दर्ज की।

2024: विश्व चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।

विश्वनाथन आनंद की 18 साल तक की प्रमुख उपलब्धियां :-

1983 (14 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय सब-जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।

1984 (15 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।

1985 (16 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब लगातार दूसरी बार जीता।

1986 (16 वर्ष की उम्र): अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) टाइटल का खिताब जीता।

1987 (17 वर्ष की उम्र): विश्व जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

1988 (18 वर्ष की उम्र): ग्रैंडमास्टर (जीएम) टाइटल हासिल किया और भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version