New Sports City: दिल्ली में स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) को तोड़कर अब एक स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बीच खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि इस परियोजना के तहत मौजूदा स्टेडियम को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। जिससे यहां पर सभी प्रमुख खेलों के लिए सुविधाएं और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए आवासीय परिसर तैयार हो सके।
तोड़ा जाएगा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम :-
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) को तोड़कर अब एक स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी बीच अब खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमें बताया कि, “इस परियोजना के तहत मौजूदा जेएलएन स्टेडियम को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। जिससे यहां पर सभी प्रमुख खेल कराने की सुविधाएं और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए आवासीय परिसर तैयार किए जा सकें।”

इसके अलावा मंत्रालय के सूत्र के अनुसार यह योजना फिलहाल प्रस्ताव स्तर पर ही है। तभी तो अभी इसकी लागत और समयसीमा तय नहीं की गई है। इस दौरान एक सूत्र ने बताया है कि जेएलएन स्टेडियम को तोड़ा जाएगा। वहीं इसके दर मौजूद सभी दफ्तर जैसे नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा), नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) और आयकर विभाग को परियोजना शुरू होने पर अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा।” इसके आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल स्टेडियम की 102 एकड़ जमीन का उपयोग उसकी पूरी क्षमता के अनुसार नहीं हो रहा है।

इसके अलावा नया स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट यह सुनिश्चित करेगा कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की सुविधाएं, एथलीट्स के रहने की व्यवस्था और यहां तक कि मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित हो सकें। लेकिन अभी वर्तमान में जेएलएन स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण का मुख्यालय और सरकार की ‘खेलो इंडिया’ परियोजना का दफ्तर भी स्थित है। एक सूत्र के अनुसार यह परियोजना कई मंत्रालयों, विशेषकर शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से पूरी होगी। तभी तो इसके तुरंत शुरू होने की संभावना काफी कम है। इसके आगे अधिकारी ने कहा कि, “यह योजना फिलहाल एक विचार है, लेकिन मंत्रालय इस दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ना चाहता है।”
अन्य देशों की स्पोर्ट्स सिटीज के तर्ज पर तैयार हो रहा प्रोजेक्ट :-
इसके लिए अब भारत के खेल मंत्रालय ने कतर और ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स सिटीज का अध्ययन शुरू कर दिया है। ताकि उनके आधार पर ही दिल्ली में भी योजना बनाई जा सके। इसके लिए अभी हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया दोहा गए थे। तब उन्होंने वहां की स्पोर्ट्स सिटी का दौरा किया था। वहीं दोहा की स्पोर्ट्स सिटी लगभग 617 एकड़ में फैली है। इसमें फुटबॉल, तैराकी और 13 इनडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न डॉकलैंड्स स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, रग्बी और अन्य खेल आयोजित किए जा सकते हैं। जबकि भारत में भी अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक अच्छा उदाहरण है। यह भारतीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 250 एकड़ में फैला है। यह लगभग 4600 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था। इस बीच एक सूत्र ने कहा है कि, “दिल्ली का यह प्रोजेक्ट भी बड़े पैमाने पर ही होने वाला है। इससे जेएलएन स्टेडियम की पुरानी और जर्जर संरचना को पूरी तरह नया रूप भी दिया जाने वाला है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







