Archery World Cup: भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 4 पदक जीते हैं। जबकि भारत की तरफ से खेल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण एक के अन्य मैच में अभिषेक वर्मा भी पदक लेने से चूक गए हैं। इस तरह से कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में वह चौथे स्थान पर रहे है।

तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में भारत ने जीते 4 पदक :-

इस बार भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में अपने अभियान को 4 पदकों के साथ समाप्त किया है। भारत के लिए इसमें पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में एक रजत पदक और व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा का कांस्य पदक शामिल है। इसके अलावा सेना के तीरंदाज धीरज ने भी इस बार कांस्य पदक जीता है।

dhiraj bommadevara

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने असाधारण धैर्य और संयम से अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने 2-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हुए स्पेन के एंड्रेस टेमिनो मेडिएल को पांच सेट के तनावपूर्ण मुकाबले में 6-4 से हरा दिया था। वहीं इससे पहले भारत के धीरज सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता जर्मनी के फ्लोरियन उनरुह से 1-7 से हार गए थे।

dhiraj bommadevara

इसके अलावा खेल के पहले दिन वह भारत के अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय और अतनु दास के साथ उस भारतीय तिकड़ी का भी हिस्सा थे। जिसने इस टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन से 1-5 से हारने के बाद रजत पदक पर अपना कब्जा भी किया था। इसके चलते हुए भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 4 पदक जीते हैं। वहीं इससे पहले भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया था। जबकि भारत के इस अभियान में अभिषेक वर्मा पदक से चूक गए। तब वह कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version