Dipa Karmakar :- भारत की महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने एशियन सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। तभी तो उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हुई एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं के वॉल्ट अपरेटस में स्वर्ण पदक जीतकर दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया है।
अब दीपा करमाकर एशियन सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भी भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई है। इस प्रतियोगिता को अब जीत कर भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने पूरी दुनिया में अब भारत का नाम भी रोशन कर दिया है। हालंकि इससे पहले भी दीपा करमाकर ने भारत के लिए बहुत से मेडल जीते है लेकिन यह मेडल कुछ खास ही रहा।
दीपा करमाकर ने रचा इतिहास :- भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने इस बार एशियन सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस 30 वर्षीय भारतीय जिम्नास्ट खिलाड़ी ने उज्बेकिस्तान की राजधानी में वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत हासिल करके किया है। इस प्रतियोगिता में दीपा के अलावा उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग ने 13.466 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल और जो क्योंग ब्योल ने 12.966 के स्कोर के साथ ब्रोंज मेडल जीता है।
अब हम आपको बता दें कि रियो 2016 में में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपा करमाकर पहली महिला जिमनास्ट बनी थी। इस बार इस ओलंपिक में भले ही दीपा करमाकर ने कोई मेडल नहीं जीता था , लेकिन फिर भी इस प्रतियोगिता में दीपा ने गजब का खेल दिखाया था। और तब इस महिला जिमनास्ट खिलाडी ने और लोगों को भी इस खेल के लिए प्रेरित किया था।
इस भारतीय जिमनास्ट कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में 4 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। वहीँ 2015 में दीपा करमाकर ने महिलाओं के वॉल्ट इवेंट में तीसरे स्थान पर रही थी। तभी तो इस भारतीय जिमनास्ट महिला खिलाड़ी दीपा करमाकर को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।
इस स्टार जिमनास्ट खिलाडी दीपा करमाकर का समय कुछ बीते महीने से ख़राब रहा है। क्यूँकि दीपा करमाकर डोप टेस्ट में 11 अक्टूबर 2021 को हाइजेनामाइन लेने के लिए पॉजिटिव पाई गई थी। तभी तो इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पाया कि दीपा ने इस दवा का सेवन किया है। जिसके चलते हुए दीपा करमाकर पर 21 महीने का बैन लगाया गया था। उनका यह बैन 21 महीने तक यानि जुलाई 2023 तक चला था। अब दीपा अपने एक्शन में तो लौट चुकी है लेकिन अभी भी दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो डायलॉग जो WWE सुपरस्टार पर बैठते हैं एकदम फिट, आप नहीं रोक पाएंगे हंसी

