Sunday, March 22

FIDE World Cup 2025: भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने फिडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के अपने पहले मैच में चीन के वेइ यि से ड्रॉ खेला है। इस क्वार्टर फाइनल के अपने पहले मैच में खेलते हुए अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। इसके चलते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।

अर्जुन एरिगैसी ने खेला पहला गेम ड्रा :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने बीते दिन सोमवार को गोवा के होटल रिज़ॉर्ट रियो में आयोजित 20 लाख डॉलर इनामी फिडे विश्व कप के पहले क्लासिकल क्वार्टर फ़ाइनल में चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी को 31 चालों में बराबरी पर रोककर भारत का परचम लहराया है। तभी तो इसके बाद फिडे की एक विज्ञप्ति के अनुसार उनका यह मुकाबला 31 चालों में बराबरी पर छूटा है।

Arjun Erigesi
Arjun Erigesi

इसके अलावा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता को नव-नामित विश्वनाथन आनंद कप फ़ाइनल में जगह और मार्च में साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स 2026 में एक प्रतिष्ठित स्थान मिलेगा। तभी तो आंध्र प्रदेश के वारंगल के इस खिलाड़ी को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने ख़तरनाक चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी के ख़िलाफ़ बिना ज़्यादा पसीना बहाए अपना मुक़ाबला बराबरी पर ला दिया है।

Arjun Erigesi
Arjun Erigesi

इससे पहले उन्होंने साल 2024 में भी टाटा स्टील चैंपियनशिप जीती थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शुरुआती मुक़ाबले में रुई लोपेज़ क्लोज़्ड सिस्टम का सामना किया था। तब इस भारतीय खिलाड़ी को कोई भी दिक्कत नहीं हुई थी। वहीं इस मैच में उन्होंने पूरे समय अपनी बढ़त बनाए रखी थी। इसके बाद 27वीं चाल तक इस खेल का अंत ड्रॉ रूक-एंड-पॉन में बदल गया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी 30 चालों की सीमा पार करने के बाद तीन बार दोहराकर ड्रॉ पर सहमत हो गए।

Arjun Erigaisi
Arjun Erigaisi

इसके अलावा उन्होंने खेल को शुरू से ज़्यादा समय में समाप्त किया है जो उनके आत्मविश्वास और तैयारी दोनों को दर्शाता है। इसके अलावा क्लासिकल खेल अब एक निर्णायक मुकाबला बन गया है। इसमें अर्जुन को सफ़ेद मोहरों का फ़ायदा मिल रहा है। जबकि अन्य क्वार्टर फ़ाइनल मैचों में, पूर्व अमेरिकी चैंपियन ग्रैंडमास्टर सैम शैंकलैंड ने ग्रैंडमास्टर आंद्रे एसिपेंको के साथ 38 चालों में ड्रा खेला है।

जबकि ग्रैंडमास्टर सिंडारोव जावोखिर और ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा ने 39 चालों के बाद अंक बाँट लिए हैं। इसके अलावा आज दिन का एकमात्र निर्णायक परिणाम उज़्बेक ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव के लिए रहा था। उन्होंने जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंडर डोनचेंको को हराया है।

क्वार्टर फ़ाइनल गेम 1 के परिणाम :-

1. वेई यी ने अर्जुन एरिगैसी के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

2. सैम शैंकलैंड ने आंद्रे एसिपेंको के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

3. सिंदरोव जावोखिर ने मार्टिनेज़ अलकांतारा जोस एडुआर्डो के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

4. याकुबोव नोदिरबेक ने डोनचेंको अलेक्जेंडर को 1-0 से हराया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version