Friday, March 20

IGPL 2025 : इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग ने आगामी 10 सितंबर से शुरू होने वाले अपने पहले टूर के कार्यक्रम की घोषणा बीते गुरुवार को कर दी है। यहां पर प्रत्येक प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी, जिसमें कोई कट नहीं होगा। इस लीग में युवा और अनुभवी गोल्फरों के साथ-साथ महिला पेशेवर और एमेच्योर गोल्फर भी भाग लेंगे। इस वर्ष इसमें कुल 48 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 36 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ इसमें कुछ एमेच्योर खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे इसके कुल 54 प्रतिभागी हो जाएंगे।

10 सितंबर से शुरू होगी इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग :-

आगामी 10 सितंबर से इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। इसके लिए अब आईजीपीएल ने अपने पहले टूर के कार्यक्रम की घोषणा भी बीते गुरुवार को कर दी है। इसके अलावा आईजीपीएल के सह मालिक और ब्रांड दूत युवराज सिंह ने इस गोल्फ लीग की तुलना अब आईपीएल से भी कर दी है।

Indian Golf Premier League
Indian Golf Premier League

उन्होंने इस दौरान कहा कि क्रिकेट पर जैसे प्रभाव आईपीएल लीग का है उसी तर्ज पर हम इस गोल्फ लीग की शुरुआत की है। इसके अलावा भारतीय गोल्फ संघ और भारतीय महिला गोल्फ संघ के साथ साझेदारी में आईजीपीएल टूर पर 10 प्रतियोगिता का कैलेंडर होगा। इसकी शुरुआत आगामी 10 से 12 सितंबर तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होने वाले पहले टूर्नामेंट से हो जाएगी।

कुल 48 खिलाड़ी लेंगे आईजीपीएल में भाग :-

यहां पर प्रत्येक प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी, जिसमें कोई कट नहीं होगा। इस लीग में युवा और अनुभवी गोल्फरों के साथ-साथ महिला पेशेवर और एमेच्योर गोल्फर भी भाग लेंगे। इस वर्ष इसमें कुल 48 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 36 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ इसमें कुछ एमेच्योर खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे इसके कुल 54 प्रतिभागी हो जाएंगे।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

इसके बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज ने कहा कि, “मैं इस आईजीपीएल का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे देश में गोल्फ का विकास होना जरूरी है। इस बीच मुझे यह लगता है कि गोल्फ को हमारी संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए। वहीं अब आईजीपीएल उनको निडर होकर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने का मौका देगा।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि आईजीपीएल एक ऐसा प्रारूप प्रदान कर रहा है जहां युवा प्रतिभाओं को आगे आने का भरपूर आत्मविश्वास मिलेगा।

golf game
golf game

अब मेरा यह मानना है कि इसके लिए यह टूर्नामेंट बहुत अच्छा होगा। अब मुझे उम्मीद है कि यह गोल्फ की गति को बदल देगा। क्योंकि अगर आप आईजीपीएल की तुलना आईपीएल से करें तो आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट की पूरी गतिशीलता को ही बदल दिया है। वहीं अब अगर आईजीपीएल गोल्फ के लिए ऐसा कर सकता है तो यह देखना अविश्वसनीय होगा।” इसके लिए आईजीपीएल ने एशियाई टूर के साथ भी साझेदारी की है। वहीं युवराज ने साथ ही उम्मीद जताई है कि किसी दिन आईजीपीएल से निकलने वाले गोल्फर ओलंपिक भी जीत सकते हैं।

आईजीपीएल टूर 2025 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है :-

चंडीगढ़ : 10-12 सितंबर, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब

ग्रेटर नोएडा : 17-19 सितंबर, जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स

पुणे : एक-तीन अक्टूबर, द पूना क्लब लिमिटेड गोल्फ कोर्स

हैदराबाद : 24 – 26 अक्तूबर, गोल्फ कोर्स (टीबीए)

कोलकाता : 29 – 31 अक्तूबर, टॉलीगंज क्लब

जमशेदपुर : पांच-सात नवंबर, बेल्डीह गोल्फ कोर्स

मुंबई : 18 – 20 नवंबर, बॉम्बे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब

आईजीपीएल और एशियाई टूर से संयुक्त रूप से स्वीकृत : 27 – 30 नवंबर, केंसविले गोल्फ रिसॉर्ट

अहमदाबाद : दो-चार दिसंबर, गोल्फ कोर्स तय नहीं

यूएई : आठ – 11 दिसंबर, गोल्फ कोर्स तय नहीं

श्रीलंका : 23 – 25 दिसंबर, रॉयल कोलंबो गोल्फ क्लब

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version