Diamond League: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आगामी 16 मई को प्रतिष्ठित डाइमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में हिस्सा लेने वाले हैं। इस प्रतियोगिता में उनके साथ तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार यह किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से सबसे अधिक प्रतिभागी भी हैं। इससे पहले साल 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और साल 2024 में (88.36 मीटर) के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाले नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपने हमवतन साथी किशोर जेना के साथ हिस्सा लेने वाले हैं।
डाइमंड लीग में हिस्सा लेंगे 4 भारतीय एथलीट :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आगामी 16 मई को प्रतिष्ठित डाइमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में अपने देश के तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा यह किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्रतिभागी भी हैं। वहीं इससे पहले साल 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेने वाले हैं।

इससे पहले भारत के दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना ने साल 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने इसमें 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवां स्थान हासिल किया था। वहीं इस बार पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, साल 2024 के विजेता चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनियर के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेनकी डीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इस बार नीरज और जेना के अलावा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य दो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह हैं। जो इस बार पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में डाइमंड लीग में अपना पदार्पण कर रहे हैं। जबकि इस बार भारत की पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग ले रही हैं। क्यूंकि इस स्पर्धा में वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।